Petrol Diesel Price: सस्ते हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल... आम लोगों को बड़ी राहत देने के मूड में मोदी सरकार... सरकार कर रही यह प्लानिंग.....
केंद्र सरकार एक बार फिर ईंधन की कीमतों पर टैक्स घटा सकती है। पेट्रोल-डीजल के दाम सस्ते हो सकते है। महंगाई दर को कम करने के लिए भारत सरकार फ्यूल और कुछ अन्य चीजों पर टैक्स घटा सकती है।




Petrol Diesel Price
नयाभारत डेस्क। आम लोगों को राहत मिल सकती है। केंद्र सरकार एक बार फिर ईंधन की कीमतों पर टैक्स घटा सकती है। पेट्रोल-डीजल के दाम सस्ते हो सकते है। महंगाई दर को कम करने के लिए भारत सरकार फ्यूल और कुछ अन्य चीजों पर टैक्स घटा सकती है। अगर सरकार की ओर से ऐसा फैसला लिया जाता है तो पेट्रोल-डीजल के दाम काफी कम हो सकते हैं। यह फैसला फरवरी महंगाई दर के आंकड़ों के जारी होने के बाद लिया जा सकता है।
फरवरी के मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी होने के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। मुद्रास्फीति पर कंट्रोल के लिए सरकार फ्यूल पर टैक्स कटौती कर सकती है। भारत की खुदरा मुद्रास्फीति की दर दिसंबर में 5.72% से बढ़कर जनवरी में 6.52% पर पहुंच गई। यह रिजर्व बैंक के लक्ष्य से ज्यादा है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।
मुंबई में पेट्रोल के दाम 106.31 रुपये प्रति लीटर और और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है। खाद्य मुद्रास्फीति बढ़े रहने की आशंका है। दूध, मक्का और सोया तेल की कीमतें निकट भविष्य में मुद्रास्फीति की चिंता बढ़ा रही हैं। सरकार मक्का जैसे उत्पादों पर आयात शुल्क में कटौती करने पर विचार कर रही है। फ्यूल पर टैक्स भी फिर से कम किया जा सकता है। ग्लोबल स्तर पर पिछले कुछ समय से कच्चे तेल के दाम में गिरावट देखी गई है।