आजादी की 77वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर बस्तर जिला कॉंग्रेस कमेटी शहर ने निकाली 'संविधान यात्रा'...

आजादी की 77वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर बस्तर जिला कॉंग्रेस कमेटी शहर ने निकाली 'संविधान यात्रा'...
आजादी की 77वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर बस्तर जिला कॉंग्रेस कमेटी शहर ने निकाली 'संविधान यात्रा'...

आजादी की 77वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर बस्तर जिला कॉंग्रेस कमेटी शहर ने निकाली 'संविधान यात्रा'...

जगदलपुर : आज बस्तर जिला कॉंग्रेस कमेटी द्वारा आजादी की 77वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में समस्त कॉंग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा संभाग मुख्यालय राजीव भवन से संविधान यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में संविधान की रक्षा की प्रतिज्ञा करते हुए तिरंगा ध्वज के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की छायाचित्र और प्रिय भजन वैष्णव भजन का गायन किया गया..यह संविधान यात्रा राजीव भवन से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए पुनः राजिव भवन में संपन्न हुई।

 संविधान यात्रा के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि कांग्रेस ने आज प्रदेशभर में संविधान यात्रा निकाली है। देश में संविधान को बचाना जरूरी है।आज संविधान बचाने का संकल्प लेने के लिए यात्रा निकाली गयी है।देश में कांग्रेस के प्रमुख राहुल गांधी की यात्रा निकालने के बाद जो भाजपा के नेता संविधान बदलने की बात कहते थे, उनको अपने मुंह की खानी पड़ी. कांग्रेस को जनता ने समर्थन दिया. अच्छे सांसदों को चुनकर संसद में भेजा. यात्रा और कांग्रेस के भय से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शपथग्रहण में संविधान को चूमना पड़ा. यह काम राहुल गांधी और आम मतदाताओं के बदौलत हुआ है.इस कारण कांग्रेस पार्टी संविधान बचाओ यात्रा निकाली है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य,पूर्व विधायक रेखचंद जैन,निगम अध्यक्ष कविता साहू,मिथलेश स्वर्णकार,जतिन जाएसवाल,महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष लता निसाद, ग्रामीण अध्यक्ष चंपा ठाकुर,प्रदेश पदाधिकारी विक्रम सिंह डांगी,दिनेश यदु,ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश नाग,वरिष्ठ कांग्रेसी सतपाल शर्मा,अंगद प्रसाद त्रिपाठी, हनुमान द्विवेदी,राजकुमार दंडवानी, हरिशंकर सिंह, अमजद खान,परमजीत जायसवाल,रविशंकर तिवारी,गौरनाथ नाग,एम वेंकट राव,बबली खान,अनवर खान,विजय सिंह,कुलदीप भदौरिया,नरेन्द्र तिवारी,अंजना नाग, अपर्णा बाजपेयी, पापिया गायन,नेता प्रतिपक्ष उदयनाथ जेम्स,उप नेताप्रतिपक्ष राजेश राय,पार्षद कोमल सेना, आभास महंती,दयाराम नाग,ललिता राव,पार्षद सुनिता सिंह,सूर्यपानी, शुभम यदु,शहनाज बेगम,राजू बघेल,हरीश साहू,राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान,असीम सूता,जाहिद हुसैन,ईश्वर बघेल,युवा कांग्रेस अध्यक्ष अजय बिसाई,शादाब अहमद,एस नीला, सायमा अशरफ, अफरोज बेगम,एनएसयूआई नीलम कश्यप,सलीम जाफर अली,विक्रांत सिंह,अंकित सिंह, अभिषेक डेविड,विककी राव, आदर्श,उस्मान रज़ा, आदर्श दलाई,लोकेश चौधरी,अनफाज खान,खिरेंद्र यादव,विजय ध्रुव,सुधा सरकार,मनोज सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।