CG- इंजीनियर रिहा BIG ब्रेकिंग: माओवादियों ने किया अपहृत इंजीनियर और राज मिस्त्री को रिहा.... पिता को छुड़ाने मासूम बिटियां ने PM मोदी से की थी मार्मिक अपील.... मोदी जी हमारे पापा को छुड़ा दिजिए..... हमारी मम्मी को पता नही चल रहा है.....

On the fifth day Naxalites released Ashok Pawar and laborer Anand Yadav

CG- इंजीनियर रिहा BIG ब्रेकिंग: माओवादियों ने किया अपहृत इंजीनियर और राज मिस्त्री को रिहा.... पिता को छुड़ाने मासूम बिटियां ने PM मोदी से की थी मार्मिक अपील.... मोदी जी हमारे पापा को छुड़ा दिजिए..... हमारी मम्मी को पता नही चल रहा है.....

...

बीजापुर। पांचवे दिन नक्सलियों ने अशोक पवार और मजदूर आनंद यादव को रिहा किया। अशोक पवार की पत्नी अभी भी जंगलों में है। अभी बेदरे पुल निर्माण कार्य स्थल दोनो बंधक पहुंचे। माओवादियों द्वारा बेदरे से अपहृत सब इंजीनियर और राज मिस्त्री को रिहा किया गया। 5 दिन पहले सब इंजीनियर अशोक पवार और राज मिस्त्री आनंद यादव का माओवादियों ने पुल निर्माण स्थल से अगवाह किया था। 

पिछले 5 दिनों से सब इंजीनियर अशोक पवार का परिवार रिहाई के लिए जंगलों की खाक छान रहा था। पत्नी और बच्ची की अपील रंग लायी। बेदरे थाने दोनों माओवादियों के चंगुल से छूटे दोनों अपहृत पहुंचने वाले हैं। SP कमलोचन कश्यप ने पुष्टि की है।

इससे पहले मार्मिक अपील उस नन्ही से बिटियां ने की थी। जिसके पापा पिछले 5 दिनों से घर नही लौटे। मोदी जी हमारे पापा को छुड़ा दीजिए, हमारी मम्मी को पता नही चल रहा है। हम आपसे निवेदन करेगें। ये मार्मिक अपील उस मासूम का है जो अपनी बेसुध मां के साथ सुबह से शाम तक जंगल के खाक छानते हुए देख रही है, ताकि उसे उसके पापा मिल जाये, इस नन्ही सी परी को ये भी नही मालूम की माओवादी क्या होते है..... लेकिन बेटी तो बेटी है न उसे रात-रात भर पापा के बिना नींद ही नही आती, इसलिए अब इस मासूम ने माओवादियों से अपने पिता की रिहाई के लिए देश के प्रधानमंत्री के आगे हाथ जोड़कर अपील की है, ताकि उसके पिता घर लौट आए वापस आ रहे एक बार फिर उसको अपने सीने से लगा ले।