लॉकडाउन ब्रेकिंग: दो अक्टूबर तक रहेगा लॉकडाउन.... निर्देश जारी.... सिर्फ इन सेवाओं को मिलेगी छूट.... जानें क्या खुला और क्या रहेगा बंद.....

लॉकडाउन ब्रेकिंग: दो अक्टूबर तक रहेगा लॉकडाउन.... निर्देश जारी.... सिर्फ इन सेवाओं को मिलेगी छूट.... जानें क्या खुला और क्या रहेगा बंद.....

डेस्क। मिजोरम सरकार ने शुक्रवार को राज्य में कुछ छूटों के साथ कोविड-19 महामारी संबंधी प्रतिबंधों को दो अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दिया है। एक आधिकारिक आदेश में ये जानकारी दी गई। नए दिशानिर्देश के अनुसार सरकार ने अधिकतम 25 लोगों की मौजूदगी के साथ पिकनिक रिजॉर्ट खोलने की अनुमति दी है। दिशानिर्देश में कहा गया कि श्रेणी सी में आने वाले सब्जी बाजारों और दुकानों को मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को खोलने की अनुमति होगी।

 

 

राज्य में 18 जुलाई से सात अगस्त के बीच पूर्ण लॉकडाउन के बाद राज्य सरकार ने आइजोल नगर निगम (एएमसी) इलाके में आंशिक लॉकडाउन और अन्य हिस्सों में कुछ निश्चित लॉकडाउन लगाया था। बाद में तारीखें बढ़ती रहीं और लॉकडाउन की समय सीमा शनिवार को खत्म होने वाली थी। एएमसी इलाके में सभी सार्वजनिक और धार्मिक स्थल बंद रहेंगे। मिजोरम में एक दिन में कोविड-19 के 1,121 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 76,591 हो गई।

 

 

एक बयान में कहा गया कि मिजोरम में अभी 13,888 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और गुरुवार को 1,202 लोगों के ठीक होने के बाद राज्य में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 62,449 हो गई। राज्य में अभी तक 9.99 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। इस बीच राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. एल लालजावमी ने बताया कि राज्य में गुरुवार तक 6.67 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 टीकों की खुराक दी गई, जिनमें से करीब 3.47 लाख लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी है।