विकास खंड ओडगी मे तारूण्य वार्ता मड़ई व जागरूक रैली हुआ संपन्न ..कुदरगढ़ में सेवा देने वाले सेवकों को किया सम्मानित..

संदीप दुबे✍️✍️✍️

विकास खंड ओडगी मे तारूण्य वार्ता मड़ई व जागरूक रैली हुआ संपन्न ..कुदरगढ़ में सेवा देने वाले सेवकों को किया सम्मानित..
विकास खंड ओडगी मे तारूण्य वार्ता मड़ई व जागरूक रैली हुआ संपन्न ..कुदरगढ़ में सेवा देने वाले सेवकों को किया सम्मानित..

नयाभारत
संदीप दुबे✍️✍️✍️

ओड़गी- भारत स्काउट्स एवं गाइडस छतीसगढ़  के राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवन लाल चंद्राकर  एवम राज्य सचिव  कैलाश कुमार सोनी  के  निर्देशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी  विनोद कुमार रॉय जिला पदेन कमिश्नर  सूरजपुर  के आदेशानुसार एवम भारत स्कॉट्स एवम् गाइड्स के अध्यक्ष  नरेन्द्र गर्ग जिला मुख्य आयुक्त श्री दुर्गा शंकर दीक्षित एवम  भारत स्काउट्स एवं गाइड्स , जिला प्रशिक्षण आयुक्त एवम् सहायक राज्य संगठन आयुक्त  राम दत्त पटेल व गोवर्धन सिंह  जिला प्रशिक्षण सलाहकार सूरजपुर  के मार्गदर्शन व जयप्रकाश साय  विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी व पदेन सहायक आयक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जी के नेतृत्व मे आज भारत स्काउट्स एंड गाइडस  तथा यूनिसेफ के तत्वावधान मे बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनके छाया चित्र पर फूल माला अर्पित कर उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला गया। वहीं   विख स्तरीय  तारूण्य वार्ता मडई व भव्य रैली का आयोजन किया गया ,  जिसमे    बाल संरक्षण , बाल अधिकारों की बुनियादी समझ, बच्चों के संदर्भ में हिंसा को समझना, बाल यौन शोषण ,यौन हिंसा, यौन उत्पीड़न लिंग भेद ,पितृसत्ता सोच लिंग के आधार पर बनी हुई। धारणाएं ,बाल विवाह , नशा जैसी सामाजिक कुरीतियों पर चर्चा, बच्चों की ऑनलाइन हिंसा से सुरक्षा,योन एवं प्रजनन स्वास्थ्य को समझना ,जीवन कौशल पर आधारित  नगर भ्रमण रैली, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर, वॉलपेपर ,नारा, कविता,के माध्यम से जागरूक किया गया, वहीं चैत,नवरात्र मे कुदरगढ मे सेवा करने वाले भगत सिंह ओपन दल भटगांव के सर्विस रोवर पीताम्बर यादव,  राकेश कुमार, व रूपनारायण यादव को सम्मानित किया गया।   
उक्त कार्यक्रम मे मुख्य रूप से श्री जयप्रकाश साय विख शिक्षा अधिकारी ओडगी,  गोवर्धन सिंह जी जिला प्रशिक्षण सलाहकार सूरजपुर, कुंजलाल यादव विख सचिव ओडगी, भीमप्रसाद पैकरा,  ब्लाक मिडिया प्रभारी,  चन्द्र भवन सिंह कंवर  स्काऊटर,  अंजूषा टोप्पो, गाइडर , जैल सिंह स्काऊटर, मो महमूद,  संजय देव पाण्डेय संकुल समन्वयक  विभव सिंह गुर्जर, रूपनारायण यादव,  राकेश कुमार,  पीताम्बर यादव सर्विस रोवर  सहित  विख ओडगी के कुल 
125 स्काऊट एवं गाइड्स उपस्थित रहे।