Viral Video: कोरियाई लड़की से छेड़छाड़ और अश्लीलता का वीडियो वायरल, जानें देश को शर्मसार करने वाले ये लड़के कौन?
Viral video: Video of molestation and obscenity with Korean girl goes viral, know who is this boy who embarrasses the country? Viral Video: कोरियाई लड़की से छेड़छाड़ और अश्लीलता का वीडियो वायरल, जानें देश को शर्मसार करने वाले ये लड़के कौन?




Obsence act with female youtuber :
नया भारत डेस्क : मुंबई से देश को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। कोरिया से मुंबई आई एक व्लॉगर के साथ छेड़खानी की गई। यूट्यूबर यह युवती मुंबई के एक गली में वीडियो बना रही थी, इसी दौरान कुछ युवकों ने उसके साथ छेड़खानी की। इस करतूत का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।मुंबई की एक गली में एक युवक द्वारा एक महिला यूट्यूबर से कथित रूप से छेड़छाड़ करने का वीडियो बुधवार को वायरल हो गया। ऐसा बताया जा रहा है कि महिला दक्षिण कोरिया की नागरिक है। पुलिस ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है, लेकिन उन्होंने खुद इस घटना का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है।
वीडियो साझा करने वाले एक ट्विटर खाते पर दावा किया गया है कि पीड़िता दक्षिण कोरिया की नागरिक है और रात करीब आठ बजे जब यह घटना हुई, उस समय वह उपनगरीय खार इलाके में ‘लाइवस्ट्रीमिंग’ कर रही थी।
देखे वीडियो :