CG- नायब तहसीलदार की नियुक्ति: CM के निर्देश पर नायब तहसीलदार की हुई नियुक्ति.... घोषणा के चार दिन के भीतर क्रियान्यवयन शुरू.... नर्सरी, सब्जी मंडी निर्माण की पहल शुरू..... राशि भी जारी.....




...
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल किया गया। राजनांदगांव जिले की उप तहसील साल्हेवारा में नायब तहसीलदार की तैनाती कर दी गई है। नायब तहसीलदार अमरदीप अंचल को उप तहसील साल्हेवारा में सप्ताह में तीन दिन उपस्थिति एवं राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु निर्देशित किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस संबंध में 03 जनवरी 2022 को अपने गंडई प्रवास के दौरान घोषणा की थी। छुईखदान नगर पंचायत को विभिन्न विकास कार्यों के लिए 3 करोड़ रूपए की राशि जारी की गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 3 जनवरी को घोषणा की थी। चार दिनों के भीतर स्वीकृत राशि हुई।
छुईखदान में विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राजनांदगांव जिले के गण्डई में हाइटेक सब्जी मंडी एवं उद्यानिकी के हाइटेक नर्सरी के निर्माण/की घोषणा पर त्वरित अमल किया गया। कृषि एवं विकास कल्याण तथा जैव प्रोद्योगिकी विभाग ने शुरू की निर्माण की पहल, संचालक उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी तथा प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन बोर्ड को निर्देश जारी किए गए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल करते हुए राजनांदगांव जिले के गंडई नगर पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों के लिए नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा 4 करोड़ रुपए की राशि की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इन विकास कार्यों की घोषणाएं 03 जनवरी 2022 को अपने गंडई प्रवास के दौरान की थी। किसानों के हित में छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य में अब समस्त प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर कोदो, कुटकी एवं रागी की खरीदी होगी।