CG सब इंस्पेक्टर का मर्डर: 4 दिन से लापता SI का जंगल के बीच नदी में मिला शव….मचा हड़कम्प….बीते 25 अक्टूबर से दर्ज थी गुमशुदगी ,3 लोग हिरासत में……जाँच में जुटी पुलिस……

CG सब इंस्पेक्टर का मर्डर: 4 दिन से लापता SI का जंगल के बीच नदी में मिला शव….मचा हड़कम्प….बीते 25 अक्टूबर से दर्ज थी गुमशुदगी ,3 लोग हिरासत में……जाँच में जुटी पुलिस……

बैकुंठपुर,29 अक्टूबर 2021।25 अक्टूबर की रात 8 बजे से लापता नगर सेना के जवान का शव मिला, 4 दिन बाद सोंस गांव के आगे बिहीडाँड़ के पास स्थित जंगल मे गेज नदी के खोह में मिला शव और बाइक को  पहले पुलिस ने कर लिया था बरामद, शव को पोस्टमार्टम के लिए बैकुंठपुर लाया जाने की हो रही है तैयारी,  एडिशनल एसपी मधुलिका सिंह के  साथ नगर सेना के अधिकारी, पुलिस के जवानों ने चलाया था सर्च ऑपरेशन, कई घंटे की मशक्कत के बाद शव तक  पहुंच पाई टीम।  पुलिस कर रही मामले की जांच।

होमगार्ड में सब इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ दीपेन्द्र सिंह जिसकी गुमशुदगी बीते 25 अक्टूबर को कोतवाली में दर्ज कराई गई थी,उसकी हत्या हो चुकी है, पुलिस को कुछ देर पहले ही उसके शव मिल गया है। पुलिस एक आरोपी की तलाश में जुटी है।

 

घटनाक्रम को लेकर विस्तृत ब्यौरा आना अभी शेष है। पुलिस को उसका शव मिल गया है। पुलिस ने हत्या में शामिल तीन लोगों को पकड़ा है, जबकि एक की तलाश में जुटी है।

 

हत्यारोपियों के रुप में जिनकी पहचान हुई है उनमें एक महिला का देवर जबकि शेष अन्य उसके दोस्त हैं। अब तक की जानकारी के अनुसार दीपेंद्र सिंह को महिला के घर के बाहर से उठाया गया और हत्या कर शव दूर गाड़ दिया गया। पुलिस को अब से कुछ देर पहले शव बरामद हो गया है।