CG हत्या ब्रेकिंग: एकतरफा प्यार में पड़े युवक ने पहले रेप किया.... रेप के बाद नाबालिग लड़की को उतारा मौत के घाट…. कई बार उसे प्रपोज किया.... लेकिन वह नहीं मानी.... दो आरोपी गिरफ्तार.....

CG हत्या ब्रेकिंग: एकतरफा प्यार में पड़े युवक ने पहले रेप किया.... रेप के बाद नाबालिग लड़की को उतारा मौत के घाट…. कई बार उसे प्रपोज किया.... लेकिन वह नहीं मानी.... दो आरोपी गिरफ्तार.....


बिलासपुर। अंधे कत्ल का पर्दाफाश करने में बिलासपुर पुलिस को सफलता मिली है। नाबालिक बालिका के साथ शारीरिक संबंध बनाने तथा पहचान छुपाने के उद्देश्य से गला घोट कर हत्या करने वाले हत्यारे को गिरफ्तार किया गया है। करीब 25 संदेहीयो से पुछताछ 30 ग्रामीणो गवाहों के कथन लिए गए। घटना स्थल के आसपास सूने पन का आरोपीयो ने फायदा उठाया। एकतरफा प्यार में पड़े आरोपी ने लड़की के इंकार करने पर दुष्कर्म करने के बाद अपने दोस्त के साथ मिलकर उसकी गला घोटकर हत्या कर दी थी।

 

 

पुलिस ने मृतका के मोहल्ले में रहने वाले मुख्य आरोपी सूरज कश्यप समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने युवती से एक तरफा प्रेम के चलते उसकी हत्या की थी। इतना ही नहीं सूरज ने हत्या से पहले युवती से रेप किया था। वहीं इस पूरे मामले में उसका साथ महेंद्र पासी ने दिया था। अब पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला तोरवा थाना क्षेत्र के महमंद के बेल्हा खार गांव का है। जहां युवती की बुधवार सुबह गला घोंट कर हत्या कर दी गई थी। 

 

 

सूरज पिछले डेढ़ साल से युवती से एक तरफा मोहब्बत करता था और उसने कई बार युवती को रिझाने की कोशिश भी की थी। इतना ही नहीं आरोपी हर पल युवती पर नजर रखता था। नजर रखने के लिए उसने दुर्गा के घर के सामने रहने वाले अपनी उम्र से बड़े एक व्यक्ति से दोस्ती तक कर रखी थी। वह किसी तरह से दुर्गा के करीब आना चाहता था। फिर भी जब युवती ने तवज्जो नहीं दी तो उसने हत्या कर दी।