CG सास-बहू की मौत: किचन में खाना बनाने के बाद चूल्हा जलता छोड़ा... पास में पड़े लकड़ी के ढेर में लगी आग... घर में भरा धुआं... सोते हुए ही दोनों ने तोड़ा दम.... दम घुटने से मौत.....




बिलासपुर 4 अगस्त 2021। घर में धुआं भरने के बाद दम घुटने से सास-बहू की मौत हो गई। किचन में चूल्हे के पास रखे लकड़ी के ढेर में आग पकड़ने के चलते हुआ। इसके कारण घर में धुआं भर गया। अगले दिन सुबह लोगों ने घर से धुआं निकलते देखा तो घटना का पता चला। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम रहंगी इंद्रपुरी निवासी खोरबहरीन पटेल (75) अपनी बहू द्रौपदी बाई पटेल (55) के साथ पीएम आवास में रहते थे। द्रोपदी बाई की दो लड़कियां हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। रोज की तरह सोमवार रात भी दोनों ने चूल्हे पर खाना बनाया और फिर खाकर बगल के कमरे में सो गए।
बताया जा रहा है कि चूल्हे के पास रखी सूखी लकड़ी के ढेर में आग लग गई और घर में धुआं भर गया। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक अगले दिन मंगलवार सुबह आसपास के लोगों ने देखा कि घर की खिड़की से धुंआ निकल रहा था। दरवाजा भी अंदर से बंद था। पड़ोसियों ने खिड़की तोड़कर देखा तो पूरे कमरे में धुंआ भरा हुआ था और एक कमरे में सास और बहू मृत पड़े थे।