Morning Walk Time : स्वस्थ शरीर के लिए सुबह इतने घंटे की वॉक है जरुरी, जाने सुबह वॉक करने के फायदे और सही समय...

Morning Walk Time: It is necessary to walk for so many hours in the morning for a healthy body, know the benefits and right time of morning walk... Morning Walk Time : स्वस्थ शरीर के लिए सुबह इतने घंटे की वॉक है जरुरी, जाने सुबह वॉक करने के फायदे और सही समय...

Morning Walk Time : स्वस्थ शरीर के लिए सुबह इतने घंटे की वॉक है जरुरी, जाने सुबह वॉक करने के फायदे और सही समय...
Morning Walk Time : स्वस्थ शरीर के लिए सुबह इतने घंटे की वॉक है जरुरी, जाने सुबह वॉक करने के फायदे और सही समय...

Morning Walk Time :

 

नया भारत डेस्क : सुबह के समय की गई वॉक या फिर व्यायाम शरीर को रोगों से दूर रखने में मदद करते हैं। रोज सुबह टहलने से आपका तन और मन दोनों हैप्पी रहेंगे। ये एक ऐसी आदत है जिसे स्वस्थ्य रहने की कुंजी कहा जाता है। सुबह की वॉक न सिर्फ आपको फिजिकली एक्टिव और फिट बनाती है बल्कि मेंटल हेल्थ के लिए भी इसे बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। हालांकि कुछ लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि सुबह कितनी देर वॉक करनी चाहिए? सुबह कितनी देर टहलने से शरीर स्वस्थ रहता है। आइये जानते हैं। (Morning Walk Time)

सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप रोजाना मॉर्निंग वॉक करें। स्वस्थ रहने के लिए रोज कम से कम 30 मिनट मॉर्निंग वॉक का रुटीन जरूर बनाएं। शुरूआत में आप अपने शरीर और उम्र के हिसाब से इस समय को कम ज्यादा रख सकते हैं, लेकिन धीरे-धीरे अपने पैदल चलने की दूरी या समय अवधि को बढ़ा सकते हैं। कई रिसर्च में पाया गया है कि सुबह 1 घंटे तेज चलने से आप लाइफ को 2 घंटे बढ़ा सकता है। (Morning Walk Time)

सुबह वॉक करने के फायदे

  1. दिली की बीमारियों का खतरा कम होता है

  2. डायबिटीज के मरीज को फायदा होता है

  3. दिमाग और मन शांत रहता है

  4. ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है

  5. दिनभर एनर्जी बनी रहती है

  6. मेमोरी बढ़ती है और डिमेंशिया का खतरा कम होता है

  7. मानसिक और इमोशन स्वास्थ्य बेहतर रहता है

  8. वजन को कंट्रल करने में मदद मिलती है

इम्यूनिटी बढ़ाए- रोजाना सुबह वॉक करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इससे बीमार पड़ने का खतरा कम हो जाता है। कई रिसर्च में ये पाया गया है कि जो लोग रोज सुबह कम से कम 20 मिनट और हफ्ते में 5 दिन पैदल चलते हैं, उनके बीमारी होने के दिन  43% कम हो जाते हैं। अगर आप बीमार हो भी जाते हैं तो जल्दी ठीक हो जाते हैं। (Morning Walk Time)

हार्ट हेल्थ में सुधार- जब आप चलते हैं तो आपकी हार्ट बीट बढ़ जाती है। इससे आपका ब्लड प्रेशर कम होता है, जो हार्ट हेल्थ में सुधार लाता है। इससे शरीर में ऑवरऑल सर्कुलेशन बेहतर होता है। रोजाना करीब 2 मील चलने से स्ट्रोक के खतरे को कम किया जा सकता है। (Morning Walk Time)

जोड़ों के लिए फायदेमंद- जब आप वॉक करते हैं तो आपकी हड्डियों के जॉइंट्स स्क्विश करते हैं। वॉक और इस दौरान जोड़ों पर पड़ने वाले प्रेशर के ये खुलते हैं और इनमें अधिक फ्ल्यूड और ऑक्सीजन की सप्लाई होती है। इससे जोड़ों को सभी पोषक तत्व मिलते हैं, जिससे जॉइंट्स बेहतर काम करते हैं। (Morning Walk Time)

मांसपेशियां मजबूत होती हैं- रोजाना सुबह वॉक करने से शरीर मजबूत बनता है। पैदल चलने से पैरों और पेट की मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद मिलती है। रोजाना सुबह वॉक करने से धीरे-धीरे वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। जिससे शरीर की स्ट्रेंथ बढ़ती है। (Morning Walk Time)