पूर्व CM के सलाहकार पर रेप का आरोप: नौकरानी ने पूर्व मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार पर लगाया गंभीर आरोप.... शराब पीकर किया दुष्कर्म.... विरोध करने पर दी धमकी.... रेप का मामला दर्ज......

पूर्व CM के सलाहकार पर रेप का आरोप: नौकरानी ने पूर्व मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार पर लगाया गंभीर आरोप.... शराब पीकर किया दुष्कर्म.... विरोध करने पर दी धमकी.... रेप का मामला दर्ज......


डेस्क। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी पर उसकी नौकरानी ने बलात्कार का आरोप लगाया है। पीड़िता ने तिवारी के खिलाफ सोमवार 16 अगस्त को अरगोड़ा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने उसकी मेडिकल जांच कराया और बाद में अदालत में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया। खूंटी निवासी पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि वह घरेलु काम करने के साथ कॉलेज में पढाई करती है। पीड़िता के अनुसार वह सुनील तवारी के एजी कॉलोनी स्थित मकान नंबर 81 में खाना बनाने का काम करती थी। 

 

 


पीड़िता ने बताया कि उसे तिवारी पहले से ही गंदी नजर से देखते थे। साथ ही उनका व्यवहार भी अच्छा नहीं था। पीड़िता के अनुसार पिछले साल मार्च 2020 में रात 10 बजे के करीब नशे में धुत तिवारी घर पहुंचे और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। पडिता ने उससे पीछा छुड़ाने की कोशिश की लेकिन तिवारी ने उसे मारापीटा। लेकिन बाद में पीड़िता ने जैसे तैसे तिवारी से पीछा छुड़ाया और छत पर पहुंची। लेकिन तिवारी वहा भी पहुंच गए। इसके बाद तिवारी ने उसे एक कमरे में बंद कर उससे बलात्कार किया।

 

 

एक पत्रकार के तौर पर अपना करिअर शुरू करने वाले सुनील तिवारी पिछले 25 साल से ज्यादा समय से पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के नजदीकी हैं। सुनील तिवारी उनके राजनीतिक सलाहकार भी हैं। सुनील तिवारी पर एक युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। एक साल पूर्व युवती उनके घर पर काम करती थी। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने पीड़िता का न्यायालय में 164 का बयान भी दर्ज करा लिया है। प्राथमिकी में पीड़िता ने उन पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने और विरोध करने पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।