मशहूर एक्टर का निधन: नहीं रहे प्रतिज्ञा के 'ठाकुर सज्जन सिंह'.... लंबे समय से चल रहे थे बीमार.... ऑर्गन फेलियर से 63 साल की उम्र में निधन.... शोक में डूबा एंटरटेनमेंट जगत.....




डेस्क। किडनी की बीमारी से जूझ रहे टीवी कलाकार मशहूर एक्टर अनुपम श्याम ओझा का मल्टीपल ऑर्गन फेलियर होने से निधन हो गया है। टीवी जगत की दुनिया से एक दुखद खबर आई है। अभिनेता को टेलीविजन और फिल्मों में एक कई लोकप्रिय पात्रों को चित्रित करने के लिए जाना जाता था। अभिनेता को मन की आवाज प्रतिज्ञा में ठाकुर सज्जन सिंह की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। वो प्रतिज्ञा 2 में काम भी कर रहे थे। एक्टर यूं तो काफी समय से बीमार चल रहे थे। मल्टिपल ऑर्गन फेलियर की वजह से एक्टर का निधन हो गया।
फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान हुआ है। दिग्गज अभिनेता अनुपम श्याम का मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की वजह से निधन हो गया है। पिछले साल ही अनुपम श्याम को बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसके बाद उनके भाई ने खराब आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए लोगों से मदद की अपील की थी। इलाज के बाद उनकी हालत कुछ स्थिर हो गई थी।
इसके बाद वे काम पर लौट गए थे। उन्हें हफ्ते में 3 बार डायलिसिस के लिए जाना पड़ता था। अनुपम श्याम का जन्म 20 सितंबर 1957 को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में हुआ था। उनकी स्कूली पढ़ाई प्रतापगढ़ में ही हुई थी। लखनऊ के भारतेन्दु नाट्य अकादमी से उन्होंने थिएटर की पढ़ाई की। इसके बाद दिल्ली के श्रीराम सेंटर रंगमंडल में काम किया। इसके बाद वह नेशनल स्कूल ऑफ ड्रॉमा से जुड़ गए।