Mahashivratri 2024 : इस शिवरात्रि 300 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, व्रत में भूलकर भी ना करें ये गलतियां, बिगड़ सकते हैं बनते काम, इन चार राशियों की किस्मत का खुलेगा ताला....

हिन्दू धर्म में महाशिवरात्रि का पावन पर्व बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है। आपको बता दें इस दिन देवों के देव महादेव और माता पार्वती की शादी होती है। इस साल ये पावन त्यौहार मार्च महीने की 8 तारीख को मनाया जा रहा है।

Mahashivratri 2024 : इस शिवरात्रि 300 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, व्रत में भूलकर भी ना करें ये गलतियां, बिगड़ सकते हैं बनते काम, इन चार राशियों की किस्मत का खुलेगा ताला....
Mahashivratri 2024 : इस शिवरात्रि 300 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, व्रत में भूलकर भी ना करें ये गलतियां, बिगड़ सकते हैं बनते काम, इन चार राशियों की किस्मत का खुलेगा ताला....

रायपुर। हिन्दू धर्म में महाशिवरात्रि का पावन पर्व बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है। आपको बता दें इस दिन देवों के देव महादेव और माता पार्वती की शादी होती है। इस साल ये पावन त्यौहार मार्च महीने की 8 तारीख को मनाया जा रहा है। आपको बता दें इस दिन कई दुर्लभ संयोग बन रहे है, जिसके कारण इस साल मनाए जाने वाली शिवरात्रि बेहद खास है।


इस बार महाशिवरात्रि पर त्रयोदशी व चतुर्दशी तिथि का संयोग है। पहली बार महाशिवरात्रि का व्रत कर रहे हैं तो यह संयोग बेहद कल्याणकारी रहेगा। इस योग में आप चतुर्दशी का व्रत भी आरंभ कर सकते हैं, ऐसा करने से भगवान शिव की असीम कृपा प्राप्त होती है और धन धान्य, सुख समृद्धि में वृद्धि होती है।

शिव योग का लाभ

महाशिवरात्रि पर शिव योग का शुभ संयोग बन रहा है। अगर आप प्रदोष तिथि या चतुर्दशी तिथि का व्रत का आरंभ करना चाहते हैं तो शिव योग का उत्तम फल मिलेगा। शिव योग तंत्र या वामयोग भी कहा जाता है। शिव का अर्थ है अनंत और योग का मतलब है जुड़ना अर्थात उन अनंत से जुड़ने को शिव योग कहते हैं। इसलिए इस योग में प्रदोष तिथि या चतुर्दशी तिथि का व्रत का आरंभ करने से सभी परेशानियां दूर होती हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। शिव योग को शिवकृपा के लिए उत्तम योग माना गया है।

इन चार राशियों की किस्मत का खुलेगा ताला

मेष राशि

मेष राशि के लिए महाशिवरात्रि बहुत ही शुभ होने वाली है। नौकरी और करियर में उन्नति होगी। आपके कार्य, व्यवहार और योग्यता से लोग प्रभावित होंगे। यदि व्यापारी हैं, तो तगड़ा मुनाफा कमाने में सफल होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के नए स्रोत विकसित होंगे। घर परिवार में तालमेल रहेगा और माहौल सुखद रहेगा।  

मिथुन राशि

मिथुर राशि वालों के लिए यह महाशिवरात्रि सुख, सुविधा और समृद्धि को बढ़ाने वाली सिद्ध होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। यात्रा के योग हैं। नौकरी में नए ऑफर मिल सकते हैं। वेतनवृद्धि और पदोन्नति के प्रबल योग हैं। 

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए महाशिवरात्रि संबंधों को मजबूत करने वाली सिद्ध होगी। नौकरी और व्यापार में भाग्य हर कदम पर आपका साथ देगा। आप अपनी बुद्धि के बल पर सफलता हासिल करने में कामयाब होंगे। पैतृक संपत्ति से आपको लाभ होगा। यह समय लाभ कमाने का है।  
 
कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए महाशिवरात्रि का पर्व धनलाभ देने वाला सिद्ध होगा। आप अपनी सभी मनोकामनाओं को पूरा करने में सक्षम होंगे। आपकी नौकरी में आपको बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। वेतनवृद्धि के साथ ही बोनस भी मिल सकता है। लंबी यात्रा के योग भी हैं। व्यापारी हैं तो लाभ में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।