मां सिद्धेश्वरी पूजा समिति दोरनापाल ने किया रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन....बालिकाओं ने प्रतियोगिता में लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा..

मां सिद्धेश्वरी पूजा समिति दोरनापाल ने किया रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन....बालिकाओं ने प्रतियोगिता में लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा..

सुकमा -मां सिद्धेश्वरी पूजा समिति दोरनापाल के द्वारा आज पंचमी के शुभ अवसर पर दुर्गा माई के दरबार के सामने संध्या 5 बजे रंगोली प्रतियोगिता आयोजित किया गया था।

रंगोली प्रतियोगिता में नगर के युवतियों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया।इस प्रतियोगिता में कुल 18 युवतियों ने भाग लिया था ।

मां सिद्धेश्वरी पूजा समिति दोरनापाल के तरफ से इस प्रतियोगिता में आकर्षक इनाम भी रखे गए हैं।इनाम इस प्रकार रखा गया था -प्रथम पुरुस्कार 1001,द्वितीय पुरुस्कार 501,और तृतीय पुरस्कार 301 रुपए हैं।  

रंगोली प्रतियोगिता में मुख्याथिति वा मुख्य निर्णायक नगर पंचायत अध्यक्षा बबिता माड़वी थी। रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिए सभी बच्चों और युवतियों के द्वारा बनाए गए रंगोली का अच्छे से अवलोकन कर सबसे अच्छा रंगोली बनाने वाले को चयन किया और आरती के पश्चात प्रतियोगिता जितने वाले को पुरस्कार दिया गया जिसमे प्रथम स्थान अनिशा साहू,द्वितीय स्थान प्रीति शर्मा,और तृतीय स्थान रेखा तापड़िया ने प्राप्त किया।

साथ ही नगर अध्यक्षा बबिता माड़वी और जनपद पंचायत कोंटा के उपाध्यक्ष माड़वी देवा ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले समस्त 18 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दे कर सम्मानित किया।