सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण : इस दिन पड़ेगा साल का आखरी चंद्रग्रहण…जानिए कब लगेगा Lunar Eclipse और कहां दिखेगा भारत में….किन राशि पर पड़ेगा असर, सूतककाल और ग्रहण का समय,जानिए……

सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण : इस दिन पड़ेगा साल का आखरी चंद्रग्रहण…जानिए कब लगेगा Lunar Eclipse और कहां दिखेगा भारत में….किन राशि पर पड़ेगा असर, सूतककाल और ग्रहण का समय,जानिए……

 

 

रायपुर। साल 2021 का आखिरी और दूसरा चंद्रग्रहण दिवाली के बाद लगेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि यानी 19 नवंबर 2021 को चंद्रग्रहण लगेगा।ये आंशिक चंद्रग्रहण लगेगा। ये भारत के असम और अरुणाचल प्रदेश में ही कुछ समय के लिए दिखाई देगा। इसके अलावा यह अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर में दिखाई पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ये चंद्र ग्रहण वृषभ राशि और कृत्तिका नक्षत्र में लगेगा।

 

किन पर पड़ेगा असर

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, साल का दूसरा और अंतिम चंद्रग्रहण वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र में लगेगा। वृषभ, कन्या, वृश्चिक, धनु और मेष राशि वालों पर चंद्र ग्रहण का सबसे ज्यादा असर पड़ेगा। इस दौरान इन राशि वालों को वाद-विवाद से बचना चाहिए और बेवजह खर्चों से बचने की सलाह दी जाती है।

 

चंद्र ग्रहण का समय और सूतक काल

भारतीय समयानुसार, 19 नवंबर 2021, दिन शुकवार को सुबह 11 बजकर 34 मिनट से चंद्र ग्रहण शुरू होगा, जो कि शाम 05 बजकर 33 मिनट पर समाप्त होगा। इस साल सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा।

 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्रग्रहण के दौरान शुभ या मांगलिक कार्यों की मनाही होती है। इस दौरान मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। इस दौरान शिव अराधना से लाभ मिलन की मान्यता है।

 

मिली जानकारी के अनुसार चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को सुबह 11 बजकर 34 मिनट पर शुरू होगा और शाम 05 बजकर 33 मिनट पर समाप्त होगा। ये आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। इसे भारत समेत यूरोप और एशिया के ज्यादातर हिस्सों में देखा जा सकेगा। इसके अलावा यह ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, उत्तर-पश्चिम अफ्रीका, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत महासागर में दिखाई देगा।

 

भारत में मान्य होगा सूतक काल?

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में उपछाया ग्रहण के रूप में दिखेगा। इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा।

 

इन राशियों पर लगेगा ग्रहण

हिंदू पंचांग अनुसार, चंद्र ग्रहण विक्रम संवत 2078 में कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन वृषभ राशि और कृत्तिका नक्षत्र में लगेगा। ऐसे में इस राशि और नक्षत्र में जन्मे लोगों पर ग्रहण का सबसे ज्यादा असर पड़ेगा। वृषभ राशि के जातकों को बेहद सतर्क रहना होगा। इस दौरान वाद-विवाद से बचें।