एयरफोर्स लेफ्टिनेंट गिरफ्तार: दर्द निवारक गोली खाकर सोई वायुसेना की महिला अफसर.... नींद खुली तो शरीर पर नहीं थे कपड़े.... एयरफोर्स ट्रेनिंग कॉलेज में लेफ्टिनेंट पर महिला अधिकारी से बलात्कार का आरोप.....
डेस्क। तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में एक एयरफोर्स लेफ्टिनेंट को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह लेफ्टिनेंट कोयंबटूर एयरफोर्स कॉलेज में ट्रेनिंग देता था। गांधीपुरम ऑल वुमेन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एयरफोर्स की महिला अधिकारी के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। महिला अधिकारी ने साथी लेफ्टिनेंट पर रेप करने का आरोप लगाया है। महिला अधिकारी ने बताया कि जब आधी रात में उसकी नींद खुली तो उसने खुद को नग्न अवस्था में पाया और खुद को देखकर हैरान रह गई। तभी उसकी नजर आरोपी अधिकारी पर पड़ी जो उनके बगल में नग्न अवस्था में पड़ा हुआ था।
अगस्त महीने में पूरे भारत से कोयंबटूर एयरफोर्स कॉलेज में ट्रेनिंग के लिए 30 एयरफोर्स ऑफिसर्स पहुंचे थे। एक 29 साल की महिला एयरफोर्स ऑफिसर के मुताबिक 10 सितंबर को बास्केटबॉल खेलते हुए उसके पैर में दर्द शुरू हो गया। बाद में उसने दर्द की दवाई ली और सोने चली गई। महिला अधिकारी का आरोप है कि आधी रात को जब उसकी आंखें खुली तो वह हैरान रह गई। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। उसके सामने आरोपी अधिकारी भी बिना कपड़ों के ही मौजूद था।
महिला ऑफिसर का दावा है कि उसने इस बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को भी जानकारी दी, लेकिन उसके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया, जिसके बाद उसने कोयंबटूर सिटी पुलिस कमिश्नर को इस बारे में जानकारी दी। उनके निर्देश पर गांधीपुरम ऑल वुमेन पुलिस ने जांच शुरू की और उसी आधार पर एयरफोर्स लेफ्टिनेंट को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अधिकारी को पुलिस ने मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश किया था। इसके बाद उसे एक दिन के लिए उदुमलाई पत सब जेल कोयंबटूर भेजा गया है।
