CG- मां ने बेटे पर लगाया 420 करने का आरोप: जिस मां 9 महीने अपनी कोख में पाला.... उसी बेटे ने दिया धोखा.... मां की फर्जी साइन कर 30 लाख निकाले.... दूसरी महिला को मां बनाकर बैंक भी ले गया... फिर जो हुआ.... कलयुगी बेटे के कारनामे जान उड़ जाएंगे होश......

CG- मां ने बेटे पर लगाया 420 करने का आरोप: जिस मां 9 महीने अपनी कोख में पाला.... उसी बेटे ने दिया धोखा.... मां की फर्जी साइन कर 30 लाख निकाले.... दूसरी महिला को मां बनाकर बैंक भी ले गया... फिर जो हुआ.... कलयुगी बेटे के कारनामे जान उड़ जाएंगे होश......

राजनांदगांव 27 अक्टूबर 2021। मां ने बेटे पर 420 करने का आरोप लगाया है। जिस बेटे को मां ने अपनी कोख में 9 महीने तक पाला। उसे पढ़ा लिखाकर अपने बुढ़ापे का सहारा बनाने की इच्छा रखी। लेकिन इसी कलयुगी बेटे ने मां के साथ करीब 30 लाख रुपए की ठगी कर दी। इतना ही नहीं, ठगी के लिए बेटा इतना गिर गया कि वो एक महिला को अपने साथ बैंक में अपनी मां बनाकर ले गया। राजनांदगांव के तुलसीपुर इलाके में रहने वाली 70 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षिका शमीम खान ने पुलिस से अपने साथ हुई इस ठगी की शिकायत की है। जांच के बाद कोतवालली पुलिस ने पीड़िता के बेटे अहमद खान पर 420 का मामला दर्ज कर लिया है।

एक सालों से उनके खाते में लेनदेन की जानकारी दर्ज नहीं थी। इस वजह से 31 अगस्त को अपने बड़े पोते को स्टेट बैंक मुख्य शाखा भेज कर जानकारी मंगाई गई थी। इस दौरान शाम में पता चला कि, उनके द्वारा खाते में जमा किये गये 29 लाख 88 हजार में सिर्फ अब उनके कहते में 18 हजार रूपए ही है। पास बुक में लेनदेन की जानकारी मिलने के बाद वो हैरान रह गई। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी अपने बड़े बेटे आफताब अहमद को दी और फिर 1 सितंबर को बैंक पहुंच कर मिनी स्टेटमेंट निकालकर खाते से निकाले गए रकम की जानकारी ली गई।

इस दौरान बैंक से जानकारी मिली कि, ये सारी रकम उनके छोटे बेटे ने फर्जी चेक के माध्यम से किसी अन्य महिला को अपनी मां बनाकर फर्जी साइन के द्वारा निकाल लिए गए है। इस बात की जानकारी मिलने के बाद रिटायर्ड प्रिंसिपल के होश उड़ गये। इसके बाद पीड़िता महिला कोतवाली थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित महिला ने रिटायर्ड होने के बाद मिली सारी जमा पूंजी और जमीन बिक्री से प्राप्त रूपयों को बैंक में जमा कराई थी। बेटे के द्वारा की गई धोखाधड़ी से पीड़िता सदमे में है और अब इस मामले में बैंक के कर्मचारियों और अपने छोटे बेटे मेहताब अहमद खान के खिलाफ दर्ज करा कर जाँच की मांग की है।