1,59,632 नए केस, 327 मौतें: भारत में आज डेढ़ लाख से भी ज्यादा कोरोना केस.... PM मोदी करेंगे समीक्षा बैठक... देश में बरपा ओमिक्रॉन का कहर.... अबतक 27 राज्यों में 3623 मामले दर्ज.... जानिए कहां कैसी है ताजा स्थिति......

1,59,632 नए केस, 327 मौतें: भारत में आज डेढ़ लाख से भी ज्यादा कोरोना केस.... PM मोदी करेंगे समीक्षा बैठक... देश में बरपा ओमिक्रॉन का कहर.... अबतक 27 राज्यों में 3623 मामले दर्ज.... जानिए कहां कैसी है ताजा स्थिति......

....

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में 1,59,632 नए मामले सामने आए वहीं 40,863 लोग स्वस्थ होकर अपने घर गए। इस बीच 327 लोगों की इस दौरान मौत हुई है। इसके बाद देश में संक्रामकता दर 10.21 प्रतिशत पर पहुंच गई है। एक्टिव केसों की बात करें तो ये संख्या 5,90,611 पर है। वैक्सीनेशन का आंकड़ा 151 करोड़ के पार चला गया है। भारत में ओमीक्रोन के आंकड़े भी तेजी से बढ़ रहे हैं। कुल 3,623 मामले सामने आ चुके हैं। ये सभी मामले 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से सामने आए हैं। वहीं अब तक इससे 1409 लोग स्वस्थ होकर घर गए हैं। राज्यवार बात करें तो महाराष्ट्र में ओमीक्रोन के आंकड़े 1000 को पार कर गए हैं। 

महाराष्ट्र 1009 मामलों के साथ टॉप पर, दिल्ली 513 केस के साथ दूसरे और कर्नाटक 441 केस के साथ तीसरे स्थान पर है। मिजोरम में 903 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद यहां कुल एक्टिव मामलों की संख्या 4,367 पहुंच गई है। महाराष्ट्र में लगातार कोरोना के साथ ओमीक्रोन के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन मुंबई की मेयर ने वीकेंड लॉकडाउन लगाने से इंकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट के चार जज कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं वहीं कोर्ट के 150 कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं संसद भवन में भी कोरोना पहुंच गया है। भवन के 400 से ज्यादा स्टाफ की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हाल ही में स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों का कोरोना टेस्ट हुआ था।

देश में कोरोना वायरस बेकाबू हो रहा है। सरकारी सूत्रों के अनुसार वह आज शाम 4:30 बजे देश में मौजूदा कोविड-19 महामारी की स्थिति पर समीक्षा बैठक करेंगे। जानिए ओमिक्रोन वेरिएंट के ताजा हालात...

कुल मामले- 3623
कुल रिकवरी- 1409
कुल राज्य- 27
मौत- 2

किस राज्य में कितने लोग संक्रमित

महाराष्ट्र- कुल मामले 1009, रिकवरी 439
दिल्ली- कुल मामले 513, रिकवरी 57
कर्नाटक- कुल मामले 441, रिकवरी 26
राजस्थान- कुल मामले 373 रिकवरी208
केरल- कुल मामले 333 रिकवरी 93
गुजरात- कुल मामले 204, रिकवरी 160
तेलंगाना- कुल मामले 123, रिकवरी 47
तमिलनाडु- कुल मामले 185, रिकवरी 185
हरियाणा- कुल मामले 123, रिकवरी 92
उड़ीसा- कुल मामले 60, रिकवरी 5
उत्तर प्रदेश- कुल मामले 113, रिकवरी 6
पश्चिम बंगाल- कुल मामले 27, रिकवरी 10
गोवा- कुल मामले 19, रिकवरी 19
असम- कुल मामले 9, रिकवरी 9
मध्य प्रदेश- कुल मामले 9, रिकवरी 9
उत्तराखंड- कुल मामले 8, रिकवरी 5
आंध्र प्रदेश- कुल मामले 28, रिकवरी 9
मेघालय- कुल मामले 4, रिकवरी 3
अंडमान निकोबार- कुल मामले 3, रिकवरी 0
चंडीगढ़- कुल मामले 3, रिकवरी 3
जम्मू कश्मीर- कुल मामले 3, रिकवरी 3
पुद्दुचेरीृ- कुल मामले 2, रिकवरी 2
छत्तीसगढ़- कुल मामले 1, रिकवरी 0
पंजाब- कुल मामले 27, रिकवरी 16
हिमाचल- कुल मामले 1, रिकवरी 1
लद्दाख- कुल मामले 1, रिकवरी 1
मणिपुर- कुल मामले 1, रिकवरी 1