शासकीय पातालेश्वर महाविद्यालय मस्तूरी में जनभागीदारी समिति के नए अध्यक्ष बने ठाकुर नितेश सिंह पढ़े पूरी खबर

मस्तूरी। उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल के अनुशंसा पर बिलासपुर कलेक्टर द्वारा बिलासपुर जिले के शासकीय पातालेश्वर महाविद्यालय मस्तूरी में आगामी दो शिक्षा सत्रों के लिए मस्तूरी जनपद पंचायत उपाध्यक्ष ठाकुर नितेश सिंह को पातालेश्वर महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। नितेश सिंह ठाकुर के जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष बनने पर ना सिर्फ क्षेत्र के समस्त कांग्रेसी जनों मित्र मंडली में बल्कि महाविद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं में और कॉलेज स्टाफ में भी हर्ष व्याप्त है इस खबर को सुनते ही सभी बहुत खुश नजर आ रहे है वही जनभागीदारी के नए अध्यक्ष को लेकर महाविद्यालय के प्रिंसिपल ने भी ख़ुशी जाहिर किया है और कहा है कि मस्तूरी क्षेत्र के विकाश पुरुष से मिल कर काम करने कि हमारी इच्छा अब पूरी होगी इधर जनपद उपाध्यक्ष मस्तूरी क्षेत्र के दुलरुवा नितेश सिंह को लगातार बधाई सन्देश प्राप्त हो रहे है कोई सोशल मीडिया के माध्यम से तो कोई ब्यक्तिगत मिल कर बधाई दे रहे है