INDEPENDENCE DAY 2023 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया ऐलान, ऐसे लोगों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी....

सीएम बघेल ने राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए कहा कि अब महिला अत्याचार के आरोपियों को सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी।

INDEPENDENCE DAY 2023 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया ऐलान, ऐसे लोगों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी....
INDEPENDENCE DAY 2023 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया ऐलान, ऐसे लोगों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी....

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में ध्‍वजा रोहण किया एवं छत्तीसगढ़वासियों को दी अनेक महत्वपूर्ण सौगातें दी। उन्होंने राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। इस दौरान सीएम बघेल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि अब महिला अत्याचार के आरोपियों को सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं उनकी अस्मिता बनाये रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम निर्णय लेने जा रहे हैं कि बालिकाओं एवं महिलाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म आदि के आरोपियों को शासकीय नौकरियों से प्रतिबंधित किया जायेगा।