CG के इस जिले में घर की दीवार पर आराम फरमाते दिखा तेंदुआ, स्थानीय लोगों में डर का माहौल, CCTV कैमरे में कैद हुआ वीडियो....

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में एक बार फिर से तेंदुआ दिखने की खबर है। तेंदुआ के खौफ ने लोगों को परेशान कर रखा है, बताया जा रहा है कि यहां आए दिन किसी ना किसी गांव में तेंदुआ दिखाई दे रहा है। लिहाजा लोगों में डर बना हुआ है, वहीं बीते रात शहर में तेंदुए ने दस्तक दी है।

CG के इस जिले में घर की दीवार पर आराम फरमाते दिखा तेंदुआ, स्थानीय लोगों में डर का माहौल, CCTV कैमरे में कैद हुआ वीडियो....
CG के इस जिले में घर की दीवार पर आराम फरमाते दिखा तेंदुआ, स्थानीय लोगों में डर का माहौल, CCTV कैमरे में कैद हुआ वीडियो....

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में एक बार फिर से तेंदुआ दिखने की खबर है। तेंदुआ के खौफ ने लोगों को परेशान कर रखा है, बताया जा रहा है कि यहां आए दिन किसी ना किसी गांव में तेंदुआ दिखाई दे रहा है। लिहाजा लोगों में डर बना हुआ है, वहीं बीते रात शहर में तेंदुए ने दस्तक दी है। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक़ गरियाबंद शहर से लगे रावणभाठा स्थित एक मकान के दीवार में देर रात बैठे हुए नजर आया तेंदुआ। हालंकि की लगातर कुत्ते की भौंकने की आवाज सुनकर जब घर के सदस्यों ने घर में लगे सीसीटीवी फुटेज चैक किया तो देखकर दंग रह गए की कैसे तेंदुआ दीवार में चढ़कर थोड़ा चहल कदमी करता है और फिर दीवार में बैठकर आराम फरमाते नजर आ रहा है।

इधर तेंदुए की मौजूदगी से घर लोग दहशत में थे, वहीं जब मामले की जानकारी वनविभाग को हुई तो वन अमले ने अलर्ट जारी कर रात्रि में गश्त करने की बात कह रहे है। बताया जा रहा है कि यहां डोंगरी गांव इलाके में एक से दो किमी. की परिधि में तेंदुआ लगातर दिखाई दे रहा है। वहीं बीते दिनों सर्किट हाउस के भी तेंदुआ दिखाई दिया था। जिसके चलते लोगों को डर के साए के बीच रात काटना पड़ रहा है।