CG में पति को छोड़ प्रेमी के इश्क में डूबी पत्नी : पिता, भाई और पति ने मिलकर उतारा मौत के घाट, ऐसे दिया वारदात को अंजाम....
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पति-पत्नी और वो के चलते मर्डर की घटना हुई है। पति ने अपने पिता और साले के साथ मिलकर पत्नी के प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में पुलिस ने महिला के पिता, भाई और उसके पति को गिरफ्तार किया है।




रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पति-पत्नी और वो के चलते मर्डर की घटना हुई है। पति ने अपने पिता और साले के साथ मिलकर पत्नी के प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में पुलिस ने महिला के पिता, भाई और उसके पति को गिरफ्तार किया है। घटना उरला थाना क्षेत्र की है।
खबरों के मुताबिक पूरा मामला अवैध संबंध से जुड़ा है। हत्या के बाद आरोपियों ने युवक के शव को अछोली तालाब में फेंक दिया था। मामला उरला थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि उरला निवासी शादीशुदा महिला का युवक अवधराज के साथ अवैध संबंध था। पिछले पांच महीने से महिला युवक के साथ रह रही थी। इस बात को लेकर महिला के घर वाले और पति नाराज थे। इस वजह से महिला के पिता, भाई ने महिला के पूर्व पति के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी।
मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक अवधराज सिंह यशनवी कंपनी में काम करता था। वह पिछले पांच माह से राम लाल सिंह की पत्नी को अपनी पत्नी बनाकर अपने साथ रखा था। इस बात से महिला का पूर्व पति रामलाल सिंह, महिला के पिता बली सिंह गोड और भाई संजू सिंह आक्रोशित थे।
11 सितंबर की शाम कंपनी से छुट्टी होने के बाद अवधराज ने अपने सुपरवाईजर से बाजार जाने के लिए मोटर सायकल मांगी और वो निकल गया। इस दौरान ग्राम अछोली ग्रेवेटी कंपनी के पीछे जैसे ही वो पहुंचा तो रास्ते में संजय सिंह, बली राम सिंह व महिला का पूर्व पति रामलाल सिंह मिल गए। तीनों ने पहले मारपीट की और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को अछोली तालाब के दलदल में फेंक दिया था।
इसकी शिकायत सुपरवाईजार उधम सिंह ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मामले में महिला के पूर्व पति रामलाल सिंह, महिला के पिता बली सिंह गोड और भाई संजू सिंह को गिरफ्तार किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।