CG- सैंडलकांड पर माहौल गरमाया: IAS पर हमला मामले को ले कर सभी अधिकारी-कर्मचारियो ने किया कल से हड़ताल पर जाने का ऐलान.... अधिकारियों ने खोला जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ मोर्चा.... महिला सैंडल मारने दौड़ीं थी.... IAS एसोसियेशन ने मुख्य सचिव से की मुलाकात.... देखें VIDEO.....




...
मुंगेली 24 दिसंबर 2021। जिला पंचायत सीईओ IAS रोहित व्यास पर चप्पल से हमला करने का मामला तूल पकड़ लिया है। आईएएस रोहित व्यास के समर्थन में अब जिले के सभी अधिकारी कर्मचारी भी आ गए हैं। तमाम अनुविभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने रोहित व्यास के दुर्व्यवहार के मामले में कड़ी नाराजगी जताते हुए कार्यवाही ना होने तक हड़ताल पर जाने का फैसला कर लिया है। इस बाबत एसडीएम की तरफ से कलेक्टर को पत्र भेजकर सूचना दे दी गई है। मुंगेली जिले में जिला पंचायत सदस्य के सैंडलकांड ने माहौल पूरी तरह से गर्म कर दिया है। अब जिलेभर के अधिकारियों ने महिला जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
इसको लेकर अधिकारियों ने शुक्रवार को कलेक्टर और एसपी से भी मुलाकात की है। गुरुवार को लैला ननकू भिखारी आईएएस अधिकारी और जिला पंचायत के सीईओ रोहित व्यास को सैंडल लेकर मारने दौड़ गईं थी। इस घटना के बाद से ही अधिकारियों में गुस्सा है। इन अधिकारियों में डिप्टी कलेक्टर,तहसीलदार,जनपद सीईओ और नगर पालिका के अधिकारी शामिल हैं। ये अधिकारी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। सभी ने जिला पंचायत सीईओ रोहित व्यास के समर्थन में कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपा। अधिकारियों ने साफ कहा है कि यदि कार्रवाई नहीं होती तो हम उग्र आंदोलन करेंगे। सोमवार से ये अधिकारी आंदोलन भी शुरू करने वाले हैं। इस घटना के बाद से IAS एसोसिएशन में भी गुस्सा है।
मुंगेली जिला पंचायत सीईओ रोहित व्यास के साथ महिला जिला पंचायत सदस्य लैला ननकू भिखारी का विवाद हो गया था। इस दौरान लैला IAS अफसर रोहित व्यास को सैंडल से मारने के लिए दौड़ पड़ी थी। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। पूरे मामले पर दोनों पक्ष ने पुलिस में शिकायत कर दी है। अब इस मामले को लेकर अधिकारी वर्ग अपने अधिकारी के समर्थन में सामने आया है। दरअसल, जिला पंचायत सदस्य लैला ननकू को क्षेत्र के विकास कार्य के लिए कुछ राशि स्वीकृत करवानी थी। लैला का दावा है कि अफसर जिला पंचायत सीईओ रोहित व्यास उसे अक्सर टाल दिया करते थे। प्रभारी मंत्री से मिलने को कह दिया करते थे। जब मिलने पहुंची थी, तो अफसर ने बहस की। कहा तुम इस जाति की हो इस वजह से तुम लोग नहीं सुधर सकते। इतना सुनकर लैला ने सैंडल उतारकर हाथ में ले लिया। अफसर ने जब दूर हटकर पुलिस को फोन किया। महिला ने इस पर कहा बुला ले पुलिस को देखती हूं।
मुंगेली जिला पंचायत के सीईओ रोहित व्यास के साथ कल जिला पंचायत की महिला सदस्य द्वारा मारने के लिए चप्पल लेकर दौड़ाने से भड़के आईएएस एसोसियेशन ने आज मुख्य सचिव अमिताभ जैन से मुलाकात की। एसोसिएशन ने मुख्य सचिव को बताया कि रोहित व्यास अच्छे अधिकारी हैं। उनके साथ इस तरह की घटना से अफसर बेहद दुखी हैं। अफसरों ने सीएस को बताया कि छत्तीसगढ़ में अधिकारी कर्मठता के साथ दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्हें संरक्षण दिया जाना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल में आईएएस एसोसियेशन के प्रेसिडेंट मनोज पिगुआ, सिकरेट्री आर, प्रसन्ना और कार्यकारिणी सदस्य रीना बाबा कंगाले समेत और गई पदाधिकारी शामिल थे।
मुख्य सचिव ने एसोसियेशन को अश्वस्त किया कि इस मामले मे ंयथोचित कार्रवाई की जाएगी। उधर, मंत्रालय में लंच आवर में आईएएस एसोसियेशन की बैठक हुई। इसमें सभी पदाधिकारियों ने माना कि इस घटना से छत्तीसगढ़ के आईएएस अधिकारियों का मोरल डाउन होगा...ऐसे में उनका काम करना मुश्किल हो जाएगा। मुंगेली जिले के अधिकारियो, कर्मचारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कल से हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। अधिकारियों, कर्मचारियों ने कहा है कि जब तक कार्रवाई नहीं होगी, हड़ताल जारी रहेगी।