CG- छेड़छाड़ के आरोप में हेडमास्टर अरेस्ट: प्रधानपाठक पर लगा 5वीं की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप.... शिक्षक को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल.......

CG- छेड़छाड़ के आरोप में हेडमास्टर अरेस्ट: प्रधानपाठक पर लगा 5वीं की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप.... शिक्षक को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल.......

...

गरियाबंद 22 जनवरी 2022। प्रधान पाठक पर एक नाबालिक छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। अपराध क्रमांक 20/ 2022 धारा 323, 354 भादवी एवं 8 पॉक्सो एक्ट का मामला है। आरोपी निरंजन सिंह नागेश पिता लालाराम नागेश उम्र 56 वर्ष ग्राम बेहराबुडा थाना गरियाबंद है। 

नाबालिक के पिता थाने आकर एक लिखित आवेदन दिए। ग्राम डूंगरी गांव का शिक्षक द्वारा दिनांक 7 जनवरी 2022 के करीबन 3:00 बजे पीड़िता को चाय पत्ती लाने के लिए पैसे देने के बहाने छेड़छाड़ करने लगा। नाबालिक के होने से प्रकरण में धारा 323,354 भादवी 8 पोक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही कर रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।