CG बारिश-ओलावृष्टि अलर्ट: मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट.... मेघ गर्जन के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना.... बारिश की भी संभावना.... 48 घंटो के लिए चेतावनी जारी.... जानिए CG में मौसम का ताजा अपडेट......




...
रायपुर। ओला वृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 48 घंटे के लिए ओला वृष्टि की चेतावनी है। प्रदेश के सरगुजा संभाग और उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिलों में एक दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ ओला वृष्टि होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अरब सागर से नमी युक्त पश्चिमी हवा और बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त दक्षिणी हवा का संगम क्षेत्र पूर्वी मध्य प्रदेश में बनने की संभावना है, जो पूर्व की ओर आगे बढने की सम्भावना है।
जिसके कारण प्रदेश के कुछ स्थानों पर 4 फरवरी को हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में आज दिनांक 4 फरवरी को अधिकतम तापमान में गिरावट के साथ ही न्यूनतम तापमान में भी गिरावट प्रारंभ होने की संभावना है।