रेप केस में दूल्हा गिरफ्तार: सुहागरात मनाने से पहले दूल्हे का खुल गया अश्लील कांड.... शादी समारोह में दूल्हे ने किया रेप.... शादी में शामिल होने आई भाभी के साथ दूल्हे ने किया दुष्कर्म.... दूल्हा और उसकी बहन गिरफ्तार......

रेप केस में दूल्हा गिरफ्तार: सुहागरात मनाने से पहले दूल्हे का खुल गया अश्लील कांड.... शादी समारोह में दूल्हे ने किया रेप.... शादी में शामिल होने आई भाभी के साथ दूल्हे ने किया दुष्कर्म.... दूल्हा और उसकी बहन गिरफ्तार......

इंदौर। दूल्हे द्वारा शादी से पहले दूर की रिश्ते में अपनी भाभी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गलत काम में दूल्हे की बहन मददगार बनी। महिला शादी समारोह में शामिल होने आई थी। शादी के तीन दिन बाद ही पुलिस ने दूल्हे और उसकी बहन को गिरफ्तार कर लिया। युवक शादी के बाद हनीमून पर जाने की तैयारी कर रहा था तभी उसके घर पुलिस पहुंच गई और उसे लेकर थाने पहुंच गई। वहां से उसे कोर्ट में पेश किया और जेल भेज दिया गया। 

 

 

सांवेर थाना इलाके में शादी के बाद घर पर अचानक पहुंची पुलिस की सच्चाई जान दुल्हन का सिर घूम गया। दरअसल दूल्हे पर एक युवती ने आरोप लगाया है कि शादी के पहले उसने युवती से दुष्कर्म किया था। युवती ने थाने में जाकर युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया। इधर युवक शादी में मशगूल था। शादी के बाद बाद वो सुहागरात की तैयारियों में जुटा था तभी घर पर पुलिस पहुंच गई उसे लेकर थाने चली गई। वहां से मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां जज ने उसे जेल भेज दिया। 

 

 

इंदौर से लगे सांवेर थाना क्षेत्र के जेतपुरा गांव में अनिल पुत्र जुगल शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए धार की रहने वाली एक महिला अपने पति के साथ जेतपुरा आई थी। वह दूर के रिश्ते में भाभी लगती है। शादी से पहले अनिल ने महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी अनिल उसके मामा ससुर का लड़का है। 

 

 

पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद मैं अपने घर चली गई। दुष्कर्म के बाद से मेरी तबीयत खराब रहने लगी। जब मैं अपने घर पहुंची तो मैंने पूरे घटना की जानकारी अपने पति को दे दी। मैं अपने पति के साथ सांवेर थाना पहुंची। दूल्हे अनिल और उसकी बहन के खिलाफ FIR दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।