CG- कलेक्टर बंगले में मिली लाश: कलेक्टर बंगले के होमगार्ड ने लगाई फांसी.... कलेक्टर बंगले के पेड़ पर फांसी के फंदे पर मिली होम गार्ड की लाश.... सुसाइड नोट में लिखा ये.... मचा हड़कंप.....

dead body found in collector bungalow The home guard of the collector bungalow hanged himself

CG- कलेक्टर बंगले में मिली लाश: कलेक्टर बंगले के होमगार्ड ने लगाई फांसी.... कलेक्टर बंगले के पेड़ पर फांसी के फंदे पर मिली होम गार्ड की लाश.... सुसाइड नोट में लिखा ये.... मचा हड़कंप.....

...

बीजापुर। कलेक्टर बंगले में तैनात होमगार्ड ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है। बीजापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में कलेक्टर बंगला है। बंगले में होमगार्ड हेमेंद्र माझी की ड्यूटी लगी हुई थी। 

हेमेंद्र माझी कलेक्टर बंगले में अपनी ड्यूटी पर पहुँचा हुआ था। सुबह गार्डन के पेड़ पर फंदा लगाकर उसने आत्महत्या कर ली।जिसके बाद बंगले के अन्य कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने बंगले पहुँच कर जांच शुरू कर दी है। 

लाश के पास पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में होमगार्ड हेमेंद्र मांझी ने बच्चो को ठीक से रखने की बात लिखी है। इसके अलावा मृतक ने अपनी आत्महत्या के लिये किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। 

फिलहाल पुलिस शव को पीएम के लिये भेज कर इसकी जांच में जुट गई है। घटना की जानकारी होते ही हड़कंप मचा गया। आनन फानन में इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें मृतक ने किसी पर कोई आरोप नही लगाये है। पुलिस टीम घटना के कारणों की जांच कर रही है। होमगार्ड ने किन कारणों से खुदकुशी की। ये अभी जांच का विषय है।