CG पूर्व सरपंच के नाती की हत्या: बर्थडे पार्टी में हुआ झगड़ा.... रास्ते में रोककर युवक का सिर पत्थर से कुचला.... मोबाइल टार्च क्यों जलाई इस बात पर मर्डर.... दो सगे भाई सहित 3 गिरफ्तार.....




दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए औद्योगिक क्षेत्र रसमड़ा में हुई हत्या के 3 आरोपी को पकड़ा है। पुरानी रंजिश हत्या का कारण बना। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पूरे गांव की घेराबंदी की। घटना में प्रयुक्त हथियार हथौड़ा, बोल्डर पत्थर भी बरामद किया गया है। स्वतंत्रता दिवस की रात बर्थडे पार्टी के दौरान मोबाइल टार्च जलाने को लेकर हुए विवाद के बाद युवक की हत्या कर दी गई। मामला दुर्ग जिले के औद्योगिक क्षेत्र रसमड़ा का है।
जानकारी के मुताबिक बाजार चौक रसमड़ा में पूर्व सरपंच कचरा बाई का नाती करण ठाकुर की हत्या हो गई। तत्काल घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। टीम गठित की गई। विशेष टीम को तत्काल मौके पर पहुंचकर रसमड़ा गांव को घेरने के लिए निर्देशित किया गया। अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी इधर उधर छुप गए थे। नयाभारत को मिली जानकारी के अनुसार पूरे क्षेत्र की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान सूचना मिली कि दो आरोपी एक मकान की छत पर छुपे हुए है जो पुलिस के मौके पर तत्काल पहुंचते ही एक छत से दूसरे छत भागता हुआ चकमा देने की कोशिश करने लगा।
जिनको पीछा कर पकड़ा गया। तीसरा आरोपी आंवला नर्सरी में छुपा हुआ था। जिसे मोबाईल टार्च की रोशनी में चारो तरफ से तलाश कर घेराबंदी कर पकड़े। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथौड़ा और बोल्डर की जप्ती की गई। आरोपियों के विरूद्ध चौकी अंजोरा से कार्यवाही की जा रही है। नयाभारत को मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी सौदागर साहू उर्फ दाउ पिता देवेन्द्र साहू उम्र 20 साल साकिन बाजार पार रसमड़ा, कपिल साहू पिता रामजी साहू उम्र 21 साल साकिन ग्राम रसमड़ा और कमलेश साहू पिता रामजी साहू उम्र 26 साल साकिन ग्राम रसमड़ा है।