अक्षय तृतीया पर्व में सीएम भूपेश बघेल ने ठाकुरदेवता की पूजा कर खेती किसानी की नई गतिविधियां शुरू की और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की.
In Akshaya Tritiya festival, CM Bhupesh Baghel started new activities of farming.




NBL, 03/05/2022, Lokeshwer Prasad Verma,. Raipur CG: In Akshaya Tritiya festival, CM Bhupesh Baghel started new activities of farming by worshiping Thakurdevta and wished for happiness and prosperity of the people of the state.
रायपुर छत्तीसगढ़: में अक्षय तृतीया के अवसर पर मंगलवार को अक्ती तिहार और माटी पूजन दिवस मनाया जा रहा है, पढ़े विस्तार से...
इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां सीएम भूपेश ने विश्वविद्यालय के खेत में ठाकुरदेवता की पूजा अर्चना कर खेती-किसानी के नये कामों की शुरुआत की और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री भूपेश ने माटी पूजन के दौरान सबसे पहले कोठी से अन्न लेकर ठाकुर देव को अर्पित किया। यहां परंपरागत तौर पर उन्होंने अन्न के दोने को बैगा को सौंपा। इस अन्न को ठाकुर देव के सामने रखकर अन्न पूजा की। इसके बाद मुख्यमंत्री बघेल ने खेत में हल और ट्रैक्टर चलाकर बीजों का रोपण भी किया।
धरती और प्रकृति की रक्षा करने के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ में माटी पूजन महाभियान की शुरुआत की। इसके अंतर्गत राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। बतादें कि अक्षय तृतीया का दिन बहुत शुभ माना गया है। इस दिन जिस काम की शुरूआत होती है, उसकी पूर्णता निश्चित मानी जाती है।
इस मौके पर भूपेश बघेल ने कहा, माटी पूजन महाभियान का लक्ष्य रासायनिक खेती की जगह जैविक खेती की पुनर्स्थापना है। हमारी कृषि परम्परा में यह दिन विशेष महत्व रखता है। अक्षय तृतीया से नई फसल के लिए तैयारी शुरू होती है।
राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही राज्यभर में कार्यक्रम आयोजित कर धरती माता की रक्षा की शपथ ली गई। साथ ही जैविक खेती का संकल्प लिया गया। बता दें कि अक्षय तृतीया को छत्तीसगढ़ में अक्ती के नाम से भी जाना जाता है।
राज्यभर में होंगे कार्यक्रम, किसान और जनप्रतिनिधि के साथ लोग होंगे शामिल
प्रदेश में सरकार जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस कड़ी में मिट्टी की उर्वरा शक्ति के पुनर्जीवन के लिए रासायनिक खादों व कीटनाशकों के स्थान पर वर्मी कंपोस्ट के उपयोग के साथ ही गोमूत्र और अन्य जैविक पदार्थों के उपयोग को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने के उद्देश्य से काम किया जा रहा है।
इसी उद्देश्य को ही आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष अक्षय तृतीया पर राज्य में माटी पूजन दिवस मनाने का महा अभियान शुरू किया गया है। राजधानी रायपुर में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। वहीं सभी ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और जिला पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर परंपरागत रूप से माटी पूजन किया गया।
इन कार्यक्रमों में जिलों के प्रभारी मंत्री, विधायक, त्रिस्तरीय पंचायतों के जनप्रतिनिधि सहित किसान व आम लोग शामिल हुए।