CG IAS बिग ब्रेकिंग: राज्य सरकार ने जारी किया IAS प्रमोशन आदेश.... कई सचिव पदोन्नत होकर बनें प्रमुख सचिव.... देखें लिस्ट किनके-किनके नाम शामिल......

CG IAS बिग ब्रेकिंग: राज्य सरकार ने जारी किया IAS प्रमोशन आदेश.... कई सचिव पदोन्नत होकर बनें प्रमुख सचिव.... देखें लिस्ट किनके-किनके नाम शामिल......

...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रमोशन आदेश जारी किया है। राज्य सरकार ने डीपीसी के बाद 97 बैच के आईएएस का प्रमोशन आदेश जारी कर दिया है। सुबोध सिंह चूकि डेपुटेशन पर हैं। लिहाजा उन्हें प्रोफार्मा प्रमोशन दिया गया है। राज्य शासन एतद्द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के निम्नलिखित अधिकारियों को प्रमुख सचिव वेतनमान Pay Matrix Level-15 में दिनांक 01.01.2022 से पदोन्नत करते हुए उनके नाम के समक्ष उल्लेखित पद पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त पदस्थ किया गया है।

सुबोध कुमार सिंह, भा.प्र.से. (1997) जो वर्तमान में भारत सरकार के अधीन केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। को उनसे कनिष्ठ अधिकारी डॉ. एम. गीता, भा.प्र.से. ( 1997 ) के प्रमुख सचिव वेतनमान में पदोन्नति के दिनांक से प्रमुख सचिव वेतनमान Pay Matrix Level 15 में प्रोफार्मा पदोन्नति प्रदान करता है। डॉ. एम. गीता द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से राज्य शासन, भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियम, 2016 के नियम-12 के तहत् आवासीय आयुक्त छ.ग. भवन, नई दिल्ली के संवर्गीय पद को प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में, भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रमुख सचिव वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित करता है।

भारत सरकार, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, नई दिल्ली के पत्र क्र. 11030/4/2017 AIS-II, दिनांक 02.12.2021 द्वारा प्रमुख सचिव वेतनमान में पदोन्नति हेतु 02 रिक्तियों का निर्धारण किया गया है।