कांग्रेस महासचिव का झाड़ू लगाते VIDEO वायरल: हिरासत में प्रियंका का गांधीवादी विरोध.... गेस्ट हाउस में लगाई झाड़ू और शुरू किया उपवास.... जिस गेस्ट हाउस में हिरासत में रखा गया.... वहां झाड़ू लगाती दिखीं प्रियंका गांधी.... देखें VIDEO......

कांग्रेस महासचिव का झाड़ू लगाते VIDEO वायरल: हिरासत में प्रियंका का गांधीवादी विरोध.... गेस्ट हाउस में लगाई झाड़ू और शुरू किया उपवास.... जिस गेस्ट हाउस में हिरासत में रखा गया.... वहां झाड़ू लगाती दिखीं प्रियंका गांधी.... देखें VIDEO......

डेस्क। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपनी हिरासत के दौरान पुलिस का गांधीवादी तरीके से विरोध किया। प्रियंका गांधी को सीतापुर के जिस गेस्ट हाउस में रखा गया था। वहां पर प्रियंका गांधी ने झाड़ू लगाकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। प्रियंका गांधी ने इस हिरासत के दौरान अपना उपवास भी शुरू किया है। यूपी के लखीमपुर खीरी में भड़की हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस ने तड़के साढ़े 5 बजे हिरासत में ले लिया। प्रियंका लखीमपुर पहुंच गई थीं। लेकिन उन्हें हरगांव में ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया और पीड़ितों से नहीं मिलने दिया। प्रियंका को सीतापुर के एक गेस्ट हाउस में ठहराया गया है।

प्रियंका गांधी को पुलिस ने जिस गेस्ट हाउस में हिरासत में रखा है, वहां से उनका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में प्रियंका कमरे में झाड़ू लगाती दिख रहीं हैं। करीब 45 सेकंड के इस वीडियो में दिख रहा है कि पूरा कमरा खाली पड़ा है और प्रियंका झाड़ू लगा रहीं हैं। प्रियंका को पीएसी की 22वीं बटालियन के गेस्ट हाउस में रखा गया है। इसके पहले प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के लिए यूपी पुलिस का दम फूल गया। चप्पे-चप्पे पर नाकाबंदी, हर रास्ते पर बड़े-बड़े अधिकारियों की तैनाती के बाद भी प्रियंका गांधी प्रशासन को चकमा देते हुए आगे बढ़ती रहीं। 

जैसे ही प्रशासन को पता चलता कि प्रियंका ने रास्ता बदल दिया है, अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। उन्हें हिरासत में लेने के लिए यूपी पुलिस को रातभर मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने उनके साथ धक्का-मुक्की भी की। प्रियंका का आरोप है कि उन्हें घसीटा व धकेला भी गया। इस बीच, उनकी पुलिस के अधिकारियों के साथ तीखी बहस भी हुई, जिसका वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में प्रियंका गांधी यूपी पुलिस के अधिकारियों को कानून का पाठ सिखाते हुए दिख रही हैं। 

 

ADG प्रशांत कुमार ने कहा कि सीआरपीसी की धारा 144 लागू होने के कारण राजनीतिक दलों के नेताओं को ज़िले का दौरा नहीं करने दिया गया है। हालांकि, किसान संघों के सदस्यों को यहां आने की अनुमति है। कल लखीमपुर खीरी में मारे गए 4 किसानों के परिवारों को सरकार 45 लाख रुपये और एक सरकारी नौकरी देगी। घायलों को 10 लाख रुपये दिए जाएंगे। किसानों की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज़ की जाएगी। हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज मामले की जांच करेंगे।

 

देखें वीडियो