पूर्व PM को लगी गोली VIDEO: इमरान खान पर कातिलाना हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग, जख्मी हुए पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व राज्यपाल समेत 4, मचा हड़कंप, देखें वीडियो.....

Firing on Imran Khan डेस्क। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रैली में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। गोलीबारी इमरान के कंटेनर के पास हुई है। इस दौरान चार लोगों के घायल होने की खबर है। गोलीबारी में खुद इमरान खान भी जख्मी हुए हैं। हमले में इमरान खान बाल-बाल बचे हैं लेकिन उन्हें चोटें आई हैं। इमरान खान को पास के ही अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। इमरान खान को पैर में गोली लगी है।

पूर्व PM को लगी गोली VIDEO: इमरान खान पर कातिलाना हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग, जख्मी हुए पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व राज्यपाल समेत 4, मचा हड़कंप, देखें वीडियो.....
पूर्व PM को लगी गोली VIDEO: इमरान खान पर कातिलाना हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग, जख्मी हुए पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व राज्यपाल समेत 4, मचा हड़कंप, देखें वीडियो.....

Firing on Imran Khan

डेस्क। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रैली में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। गोलीबारी इमरान के कंटेनर के पास हुई है। इस दौरान चार लोगों के घायल होने की खबर है। गोलीबारी में खुद इमरान खान भी जख्मी हुए हैं। हमले में इमरान खान बाल-बाल बचे हैं लेकिन उन्हें चोटें आई हैं। इमरान खान को पास के ही अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। इमरान खान को पैर में गोली लगी है।

पूर्व राज्यपाल इमरान इस्मेल भी इस गोलीबारी में घायल हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार भी किया है। इमरान खान इस समय पाकिस्तान में आजादी मार्च निकाल रहे हैं। वे वर्तमान सरकार के खिलाफ सड़क पर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। फायरिंग में इमरान खान जख्मी बताए जा रहे हैं। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ के कई दूसरे नेता भी इस गोलीबारी में जख्मी हुए हैं। 

इमरान खान पर एके 47 से फायरिंग की गई है। उनके पैर में गोली लगी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। पुलिस ने फायरिंग के तुरंत बाद एक को मौके से गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। वजीराबाद में जफर अली खान चौक के पास पूर्व पीएम और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान के कंटेनर के पास फायरिंग की सूचना मिली।