CG- 400 पर FIR, 10 गिरफ्तार: पावर प्लांट में आगजनी-पथराव मामला.... पावर प्लांट बवाल में 10 उपद्रवी गिरफ्तार.... तोड़फोड़ और पुलिसकर्मियों पर हमले में 400 पर FIR.... अधिकारी/कर्मचारियों पर किया था जानलेवा हमला.......




...
जांजगीर-चांपा। अटल बिहारी बाजपेयी विद्युत ताप गृह मडवा में सुरक्षाकर्मी, राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों के उपर प्राणघातक हमला करने वाले 10 नफर आंदोलनकारी आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। जांजगीर स्थित मड़वा पावर प्लांट में हुए उपद्रव के बाद प्रशासन सख्त हो गया है। पुलिस ने 400 उपद्रवियों पर 5 अलग-अलग FIR दर्ज की है। हंगामे के बाद अब प्रशासन किसी नरमी के मूड में नहीं है। अन्य आरोपियों की पता तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। पश्चात जेल भेजा गया है। कानून व्यवस्था तोड़ने वालों के विरूद्ध कडी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। मामला थाना जांजगीर का है।
अटल बिहारी बाजपेयी विद्युत ताप गृह मडवा पावर प्लांट के आंदोनकारी कर्मियों के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में लगे अधिकारी कर्मचारियों के उपर जानलेवा हमला किया गया। जिसमें अधिकारी कर्मचारियों को काफी ज्यादा चोटे आयी है तथा कुछ अधिकारी / कर्मचारियों को गंभीर चोटे आई है। जिन्हें ईलाज हेतु विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
जिस पर पृथक पृथक प्रार्थीयों के रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में क्रमशः अपराध क्रमांक 05 / 2022 धारा 147, 148, 149, 186, 294, 506,435, 120बी भादवि अपराध क्रमांक 06 / 2022 धारा 147, 148, 149, 120बी, 436, 427 भादवि 34 लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम, अपराध क्रमांक 07 / 2022 धारा 147, 148, 149, 120बी, 307,186,353,332,427 भादवि 3 लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम, अपराध क्रमांक 08 / 2022 धारा 147, 148, 149, 186,353,332,307,427 भादवि, अपराध क्रमांक 09/2022 धारा 147, 148, 149,294, 506, 120बी, 353, 332, 186,188, 435 भादवि 3 लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम, अपराध प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की पता तलाश की जा रही है, उपरोक्त घटना पर थाना जांजगीर में दर्ज अपराध क्रमांक 07 / 2022 धारा 147, 148, 149, 120बी, 307, 186, 353, 332, 427 भादवि 3 लोक संपत्ति क्षति निवारण एवं अपराध क्रमांक 8 / 2022 धारा 147,148,149,186,353,332,307,427 भादवि के प्रकरण के 10 नफर आरोपी 1 विकास कुमार पिता अमृतलाल उम्र 23 साल साकिन नक्टीघाट 2. संतोष कुमार साहू पिता बंशी साहू उम्र 27 साल साo बोडसरा हामु लछनपुर 3. रामदास महंत पिता लक्षमण दास महंत उम्र 33 साल सा० सरखो चौकी नैला 4. रामासाहू पिता कन्हैया साहू उम्र 45 साल सा० कोसमा हामु मडवा 5. दीपक कुमार पिता गोदावरी प्रसाद सादव उम्र 29 साल सा० बसंतपुर, 6. करूणानंद साहू पिता दुखीराम साहू उम्र 38 साल सा0 बसंतपुर 7. रमेश कुमार खरे पिता महेत्तर लाल खरे उम्र 43 साल सा० सरखो 8 फिरतराम महरा पिता अमरनाथ महरा उम्र 43 साल सा० तेंदूभांठा 9. प्रदीप कुमार राठौर पिता महादेव राठौर उम्र 30 साल सा० सरखो 10. प्रदीप बरेठ पिता मुरितराम बरेठ उम्र 29 साल सा० बनारी थाना जांजगीर जिला जांजगीर चांपा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायालय आदेश पर गिरफ्तार शुदा आरोपियों को जेल दाखिल किया गया है।