चुनाव ब्रेकिंग न्यूज़ : पूर्व मुख्यमंत्री समेत ये विधायक नहीं लड़ेंगे चुनाव, किया ऐलान…जानिए क्या है वजह….
Election Breaking News: These MLAs including former Chief Minister will not contest elections, announced




Election Breaking News: These MLAs including former Chief Minister will not contest elections, announced
डेस्क, Gujarat Elections 2022: गुजरात में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले है। चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी (Former Chief Minister Vijay Rupani) और पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल (Former Deputy Chief Minister Nitin Patel) ने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। इसके अलावा भाजपा विधायक भूपेंद्र सिंह चुडासमा (MLA Bhupendra Singh Chudasama) ने भी चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है।
पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि, इस बार चुनाव में नए लोगों, कार्यकर्ताओं को ज़िम्मेदारी देनी चाहिए। मैं चुनाव नहीं लडूंगा ऐसा पत्र दिल्ली को लिखकर बताया है। केंद्रीय चुनाव समिति जिन भी प्रत्याशियों का चुनाव करेगी उनको जिताने का प्रयत्न करेंगे।वहीं गुजरात के पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल भी आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।
इसके अलावा भाजपा विधायक भूपेंद्र सिंह चुडासमा ने कहा, मैं विधानसभा चुनाव नहीं लडूंगा और मैंने पार्टी के वरिष्ठ नेता को बता दिया है। मैंने तय किया है कि अन्य कार्यकर्ताओं को अवसर मिलना चाहिए। मैं अब तक 9 बार चुनाव लड़ चुका हूं। मैं पार्टी का आभार व्यक्त करता हूं।
रूपाणी और नितिन पटेल ने कहा कि वे चुनाव नहीं लड़ रहे, ताकि युवाओं को मौका मिले। हालांकि चर्चा है कि पार्टी ने इन दोनों नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी देकर विधानसभा चुनाव से दूर किया है। विजय रूपाणी को पंजाब की जिम्मेदारी दी गई थी। नितिन पटेल को भी दूसरे राज्य में बड़ी जिम्मेदारी देकर गुजरात चुनाव से दूर रखा जाएगा।
गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी ने पार्टी के सीनियर लीडर्स को लेटर भेजकर कहा- सभी के सहयोग से पांच साल CM के रूप में काम किया। इन चुनावों में नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाए। मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा। पार्टी द्वारा चुने गए उम्मीदवार को जिताने के लिए काम करूंगा।
विजय रूपाणी 7 अगस्त 2016 को पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। 2017 का चुनाव उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा गया था। तब भाजपा ने 99 सीटें जीती थीं। रूपाणी ने 26 दिसंबर 2017 को दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।