Health Tips: रोजाना जरूर करें ये पांच काम, दिल की बीमारियों का खतरा होगा दूर, इन बातों को बिल्कुल भी न करें इग्नोर…पढ़ें पूरी खबर……..

Health Tips: रोजाना जरूर करें ये पांच काम, दिल की बीमारियों का खतरा होगा दूर, इन बातों को बिल्कुल भी न करें इग्नोर…पढ़ें पूरी खबर……..

नई दिल्ली: भारत के युवाओं में दूसरे देशों के मुकाबले दिल की बीमारी का खतरा ज्यादा तेजी से बढ़ रहा है। अमेरिका के एक रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2015 तक भारत में 6.2 करोड़ लोगों को दिल से जुड़ी बीमारी हुई और इसमें से करीब 2.3 करोड़ लोगों की उम्र 40 साल से कम है। यह वाकई में डराने वाला "आंकड़ा" है।

पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड का मानना है कि अस्वस्थ जीवनशैली की वजह से पांच में से चार वयस्कों की उम्र कम हो जाती है और वो तरह-तरह की बीमारियों का शिकार हो जाते हैं, जिसमें दिल की बीमारियां भी शामिल हैं। इसीलिए डॉक्टर लोगों को अच्छा खानपान रखने और फिट रहने की सलाह देते हैं।

"फाइबर से भरपूर डाइट लें

दिल को स्वस्थ रखने के लिए आप अपने आहार में फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करें, जैसे ओट्स, बाजरा, दाल, ब्रोकली, बीन्स (राजमा, लोबिया, सोयाबीन), मटर। ये फाइबर से भरपूर होते हैं। दरअसल, फाइबर को कम कोलेस्ट्रॉल के लिए जाना जाता है, जो हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को कम करता" है।

वजन को नियंत्रण में रखें

वजन अगर बहुत ज्यादा बढ़ जाए तो यह सिर्फ दिल की बीमारी ही नहीं, बल्कि स्ट्रोक और डायबिटीज का खतरा भी बढ़ा देता है। इसलिए वजन को नियंत्रण में रखें। इससे दिल की बीमारियों का खतरा भी कम होगा और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहेगा।

रोजाना व्यायाम करें

दिल को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना कम से कम आधे घंटे तक व्यायाम जरूर करें। आप इसे अपनी मर्जी से यानी क्षमता के अनुसार घटा-बढ़ा भी सकते हैं। अगर आप ऑफिस जाते हैं तो यह जरूरी है कि लंच के बाद कुछ देर के लिए "टहलें"। इससे कई तरह की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

अच्छी नींद लें

रोजाना एक "अच्छी नींद" लेना बहुत जरूरी होता है। इससे न सिर्फ दिल की बीमारी, बल्कि हाई ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक, डायबिटीज और स्लीप "डिसऑर्डर" का खतरा भी कम हो जाता है। इसके अलावा दिल को स्वस्थ रखने के लिए तनाव से दूर रहना भी जरूरी है।