जनपद उपाध्यक्ष माडवी देवा को मिली नई जिम्मेदारी... देवा जन-जागरण अभियान आयोजन के दोरनापाल प्रभारी बनाए गए




सुकमा -जन -जागरण अभियान -14 नवंबर से 29 नवंबर 2021 कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु चंद्रशेखर शुक्ला प्रभारी महामंत्री (संगठन) छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लॉक वार प्रदेश केे 307 सदस्यों को प्रभार सौंपा हैं
जिसमे सुकमा जिले के कोंटा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष माडवी देवा को मिली नई जिम्मेदारी जन - जागरण अभियान के लिए चंद्रशेखर शुक्ला प्रभारी महामंत्री (संगठन) छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा दोरनापाल प्रभारी बनाया गया है।