सायकल रैली के साथ युवा मोर्चा ने निकाला परिवर्तन यात्रा... बागेश्वर धाम के खिलाप अमर्यादित बोलने पर मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन....

संदीप दुबे✍️✍️✍️

सायकल रैली के साथ युवा मोर्चा ने निकाला परिवर्तन यात्रा... बागेश्वर धाम के खिलाप अमर्यादित बोलने पर मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन....
सायकल रैली के साथ युवा मोर्चा ने निकाला परिवर्तन यात्रा... बागेश्वर धाम के खिलाप अमर्यादित बोलने पर मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन....

Nayabhart
संदीप दुबे✍️✍️✍️


भैयाथान  -  प्रदेश भाजयूमो के आह्वान पर भाजयूमो मंडल भैयाथान अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के खिलाफ शिवप्रसादनगर से भैयाथान तक सायकिल के माध्यम से परिवर्तन यात्रा निकाली गई,साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान भाजयूमो मंडल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश भाजयूमो के आह्वान पर शिवप्रसादनगर से भैयाथान तक सायकिल के माध्यम से परिवर्तन यात्रा निकाला गया है, व प्रदेश सरकार की विफलताओं को लेकर भाजयूमो ने मोर्चा खोल दिया है,उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हर गलत नीतियों का युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा आने वाले चुनाव तक विरोध किया जाएगा।तथा कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा मंडल महामंत्री सुनील साहू ने कहा कि प्रदेश की सरकार झूठे वादों के साथ सत्ता हासिल की है अब जनता को भी इस बात का एहसास हो गया है, यही कारण है कि अब जनता कांग्रेस सरकार को सबक सिखाने के लिए भाजपा की ओर आस लगाए बैठी है। केंद्र की सरकार नारी सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है लेकिन प्रदेश की सरकार ने महिलाओं से रेड्डी टू ईट का कार्य छीन कर बीज निगम को  देकर राशि का बंदरबांट कर रही है, आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी।साथ ही मुख्यमंत्री के द्वारा बागेश्वर धाम के बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री के विरुद्ध दिए गए बयान को अमर्यादित बताते हुए भाजयूमो के द्वारा भैयाथान चौक में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।
परिवर्तन यात्रा के कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा महामंत्री संदीप दुबे ने किया । इस दौरान जिला किसान मंत्री प्रकास दुबे , वरिष्ठ भाजपा नेता राजू प्रताप सिंह , लालचंद शर्मा , राकेश पाठक , कुमरेश दुबे, रामवतार पाटिल , ध्रुव सारर्थी ,रामअवतार देवांगन अभिषेक गुप्ता , हृदय सिंह , रूपेंद्र कुशवाहा ,मनीष यादव , उजाला ठाकुर , महेन्द्र यादव ,ओपी सिंह,  अंकित सिंह , मनीष सोनी , संदीप कुशवाहा , संजय सिंह , ओमप्रकाश , चन्द्रनाथ , सुखलाल , विपिन यादव , भुनेस्वर , खेलसाय राजवाड़े , बिजेंद्र कुशवाहा , परसराम सिंह , गौतम सिंह , कुंजबिहारी , बिहारी , दुलार सिंह , बोधन , पारसराम , सहित काफी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।