CG डेंगू का कहर: राजधानी में  डेंगू का कहर.... रोज मिल रहे हैं इतने नये मरीज.... स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप.... कुल मरीजों का आंकड़ा 250 के पार….अब तक इतने की मौत भी.... प्रशासन ने की ये अपील..... 

CG डेंगू का कहर: राजधानी में  डेंगू का कहर.... रोज मिल रहे हैं इतने नये मरीज.... स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप.... कुल मरीजों का आंकड़ा 250 के पार….अब तक इतने की मौत भी.... प्रशासन ने की ये अपील..... 

 

रायपुर। राजधानी में डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को 20 से ज्यादा नए मरीज मिले हैं।

 

वहीं अब तक कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 250 से पार हो गई है। बता दें कि शहर के रामकुंड इलाके में सबसे ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। वहीं मामलों में कमी नहीं आने से नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टेंशन बढ़ गई है।

 

पिछले दिनों डेंगू से तीन मरीजों की मौत भी हो चुकी है। रायपुर में अभी कोरोना के 60 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें से करीब 11 लोग ही अस्पतालों में भर्ती हैं। वहीं,  डेंगू के अभी 20 नए मरीज मिल रहे  हैं।

 

इससे एक दिन पहले 22 लोगों में डेंगू पाया गया था। स्वास्थ्य विभाग ने राजभवन और पुलिस लाइन में भी जांच शिविर लगाया था। अभी तक राजभवन परिसर के तीन लोगों में डेंगू मिल चुका है। पुलिस लाइन की एक युवती में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। डेंगू के ज्यादातर नए मरीजों में छोटी उम्र के बच्चे हैं। 

 

 

दूसरी ओर डेंगू के खिलाफ जागरूकता अभियान फेल नजर आ रहा है। जानकारी के अनुसार ज्यादातर मरीजों का उपचार निजी अस्पतालों में चल रहा है।