CG गोलीकांड BIG NEWS: वर्चस्व की लड़ाई में चली गोली.... कोयला खदान के पास देर रात फायरिंग.... युवक को रिवाल्वर से मार दी गोली.... युवक ने खोला डीजल चोरी और चोरों का राज.... कई चौकाने वाले तथ्य किए उजागर.... देखिए......




..
कोरबा 29 नवंबर 2021। डीजल चोरी के अवैध काम में लगे दूसरे गुट ने युवक पर गोली चला दी। युवक के पैर में गोली लगी है। जिसे प्राथमिक उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। कोरबा कुसमुंडा थाना अंतर्गत पेट्रोल पंप के पीछे युवक को गोली मारी गई। घायल युवक ने बताया कि वह डीजल चोरों के गैंग के लिए काम करता है। उस पर स्थानीय गैंग के सदस्यों ने फायरिंग की और भाग निकले। वहीं पुलिस इसे आपसी रंजिश में हुआ झगड़ा बता रही है। कोरबा की कुसमुंडा खदान के पास रविवार देर रात बदमाशों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी।
बिलासपुर के तिफरा निवासी सुमित कुमार चौधरी (21) अपने एक परिचित के पास कोरबा के पुरानी बस्ती आया हुआ था। वहां से रात करीब 10 बजे वह गाड़ी लेकर निकला। इसी दौरान कुसमुंडा क्षेत्र में रेलवे साइडिंग के पास काले रंग की स्कार्पियो में सवार कुछ लोग खड़े दिखाई दिए। उनमें कोरबा निवासी राजा खान, अशरफ खान और अभिषेक आनंद सहित 3 अन्य लोग थे। वे सुमित को धमकी देने लगे। विवाद बढ़ा तो गोली मार दी। गोली सुमित की जांघ में लगी और वह वहीं गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुनकर किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।
सुमित ने बताया कि खदान के पास पहले से आरोपी खड़े थे। वह पहचानता था तो उनके पास चला गया। थोड़ी देर में देखा तो खदान की ओर से सफेद रंग की बोलेरो डीजल लेकर आ रही थी। आरोप है कि तभी अशरफ खान बोला कि तू यहां क्या कर रहा है। राजा बोला कि इसे मार दो नहीं तो सबको बता देगा। भागने लगा तो पीछे से गोली मार दी। सुमित ने बताया कि वह बिलासपुर के साजिद खान के लिए पहले काम करता था। साजिद डीजल चोरी करवाता है। पहले वे लोग कोल इंडिया की सहायक कंपनी साउथ इस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड ( SECL) की कुसमुंडा खदान से डीजल चोरी करते थे, लेकिन अब बंद कर दिया है।
सुमित ने बताया कि वह 4-5 दिन से कोरबा में था। उसे पेशी में गरियाबंद जाना था तो अपने साथी के साथ निकला था। सुमित कुख्यात डीजल चोर गिरोह के सरगना बिलासपुर निवासी साजिद खान का साथी है। जो इसके साथ डीजल चोरी का काम करता है। घायल सुमित ने बताया कि वो साजिद खान का पुराना साथी है और कोरबा में रहकर डीजल चोरी का काम करता था। लेकिन फिलहाल अभी डीजल चोरी बंद है और वो कोरबा घूमने के लिए आया हुआ था। इस दौरान कुसमुंडा पेट्रोल पंप के पास डीजल चोर गिरोह के दूसरे सदस्यों से उसकी मुलाकात हो गई और बतों ही बातों में विवाद हुआ और दूसरे गुट के सदस्यों ने सुमित पर गोली चला दी। इस घटना के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक सुमित कुमार चौधरी पिता मुरारी चौधरी उम्र 21 वर्ष निवासी तिफरा बिलासपुर के द्वारा थाना कुसमुंडा में रिपोर्ट दर्ज कराया गया है। दिनांक 28-11-21 के रात्रि में करीब 10 बजे रेलवे साइडिंग कुसमुंडा के पास आरोपी राजा खान,अशरफ खान और अभिषेक आनंद के द्वारा पूर्व रंजिश के कारण झगड़ा कर किसी ने जांघ में गोली मार दिया है। सुमित चौधरी को उपचार हेतु तत्काल जिला चिकित्सालय कोरबा भेजा गया है। मामले में थाना कुसमुंडा में अपराध क्र 569/2021 धारा 307 भादवि 25,27 आर्म्स एक्ट कायम किया गया है। आहत को आई चोट की प्रकृति , एक्स रे रिपोर्ट एवम अन्य परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।