CG- CRPF जवान ने खुद को मारी गोली: CRPF जवान ने किया सुसाइड का प्रयास.... सर्विस राइफल से सीने में गोली मारी.... एयरलिफ्ट कर लाया गया रायपुर.... हालत नाजुक......

CG- CRPF जवान ने खुद को मारी गोली: CRPF जवान ने किया सुसाइड का प्रयास.... सर्विस राइफल से सीने में गोली मारी.... एयरलिफ्ट कर लाया गया रायपुर.... हालत नाजुक......


दंतेवाड़ा। CRPF जवान ने खुद को गोली मार ली है। जवान नक्सल प्रभावित इलाके समेली के 111 बटालियन में पदस्थ था। उसे घायल अवस्था में दंतेवाड़ा जिला अस्पताल लाया गया है। जवान की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। यहां प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि घायल आरक्षक E कंपनी में पदस्थ था। इसकी पुष्टि दंतेवाड़ा के ASP राजेन्द्र जायसवाल ने की है। सुबह उसने अपनी सर्विस रायफल AK-47 से अपने बाएं सीने में गोली मार ली। 

फायर की आवाज सुनकर साथी जवान मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल लेकर आए। डॉक्टरों द्वारा जवान का इलाज किया जा रहा है। वहीं आत्महत्या का प्रयास करने का कारण अज्ञात है। फिलहाल जवान की हालत बेजद नाजुक बनी हुई है। जिसका इलाज जारी है। नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों के द्वारा लगातार इस तरह के आत्मघातक कदम उठाये जाने को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है। जवान ने प्राणघातक कदम क्यों उठाया इस बात की जानकारी अभी नही मिल सकी है। रायपुर रामकृष्ण अस्पताल में एयरलिफ्ट कराया गया।