CG- पूर्व मंत्री का PA निकला जुआरी: धड्डले से 52 परियों से इश्क लड़ा रहे थे दीवाने, पुलिस का छापा, 9 जुआरियों को रंगेहाथों पकड़ा….

Chhattisgarh Crime, 9 gamblers arrested, Former minister PA caught रायपुर। थाना टिकरापारा क्षेत्र में जुआ खेलते 9 जुआरियों को गिरफ्तार कर नगदी 52,000/-रूपये जप्त किया गया है। इसमें एक पूर्व मंत्री का PA भी शामिल है। ये अक्सर अपने साथियों के साथ दांव लगाने बैठा करता था। नाम शैलेन्द्र उर्फ रवि ठाकुर उम्र 45 साल है। जुआरियों के बीच दांव लगाते हुए पूर्व मंत्री पुन्नू लाल मोहले का पर्सनल असिस्टेंट शैलेंद्र ठाकुर भी मिला। 

CG- पूर्व मंत्री का PA निकला जुआरी: धड्डले से 52 परियों से इश्क लड़ा रहे थे दीवाने, पुलिस का छापा, 9 जुआरियों को रंगेहाथों पकड़ा….
CG- पूर्व मंत्री का PA निकला जुआरी: धड्डले से 52 परियों से इश्क लड़ा रहे थे दीवाने, पुलिस का छापा, 9 जुआरियों को रंगेहाथों पकड़ा….

Chhattisgarh Crime, 9 gamblers arrested, Former minister PA caught

रायपुर। थाना टिकरापारा क्षेत्र में जुआ खेलते 9 जुआरियों को गिरफ्तार कर नगदी 52,000/-रूपये जप्त किया गया है। इसमें एक पूर्व मंत्री का PA भी शामिल है। ये अक्सर अपने साथियों के साथ दांव लगाने बैठा करता था। नाम शैलेन्द्र उर्फ रवि ठाकुर उम्र 45 साल है। जुआरियों के बीच दांव लगाते हुए पूर्व मंत्री पुन्नू लाल मोहले का पर्सनल असिस्टेंट शैलेंद्र ठाकुर भी मिला। 

रायपुर जिले में जुआ, सट्टा एवं क्रिकेट सट्टा पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को कार्य योजना तैयार कर इस पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा थाना क्षेत्रों में मुखबीर लगाने के साथ ही लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर जुआ एवं सट्टा खेलने/खिलाने वालों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 27.10.2022 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत संजय नगर स्थित शितला मंदिर पास कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहंे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा थाना प्रभारी टिकरापारा को जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी टिकरापारा के नेतृत्व में थाना टिकरापारा पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये उक्त स्थान में जाकर देखने पर पाया गया कि कुछ व्यक्ति ताशपत्ती में रकम का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा रेड कार्यवाही व घेराबंदी कर ताशपत्ती से जुआ खेलते कुल 09 जुआरियों को गिरफ्तार कर जुआरियों के कब्जे से नगदी 52,000/- रूपये एवं ताशपत्ती जप्त कर जुआरियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 627/22 एवं 628/22 धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

 

गिरफ्तार आरोपियों की लिस्ट

 

01. विनोद कुमार साहू पिता शिव कुमार साहू उम्र 32 साल निवासी राजा तालाब रायपुर थाना सिविल लाईन रायपुर।

 

02. शैलेन्द्र उर्फ रवि ठाकुर पिता स्व. तोरण सिंह ठाकुर उम्र 45 साल निवासी संजय नगर शितला मंदिर के पास थाना टिकरापारा रायपुर।

 

03. छोटू मानिकपुरी पिता स्व. ढेडहादास मानिकपुरी उम्र 34 साल निवासी संजय नगर रायपुर थाना टिकरापारा रायपुर।

 

04. रोश कुमार यदु पिता स्व. रामलाल यदु उम्र 49 साल निवासी श्रीराम जानकी मंदिर के पास टिकरापारा रायपुर।

 

05. शिव कुमार पराते पिता कवडु पराते उम्र 49 साल निवासी संजय नगर थाना टिकरापारा रायपुर।

 

06. दीपक साहू पिता नेमीचंद साहू उम्र 35 साल निवासी संजय नगर थाना टिकरापारा रायपुर।

 

07. जीतू सेन पिता स्व. गोवर्धन सेन उम्र 27 साल निवासी संजय नगर थाना टिकरापारा रायपुर।

 

08. उमाकांत गुप्ता पिता स्व. सुखीचंद गुप्ता उम्र 45 साल निवासी संजय नगर थाना टिकरापारा रायपुर।

 

09. कमल नारायण सोनकर पिता स्व. महेश सोनकर उम्र 41 साल निवासी न्यू सुभाष नगर टिकरापारा रायपुर।