CG VIDEO ब्रेकिंग: महंगाई को लेकर कांग्रेस का हाइवे पर प्रदर्शन.... सड़क पर बैठकर विधायक-नेताओं ने गाया महंगाई चालीसा…. “900 रूपया गैस है… चुल्हा कैसे जलाये”.... देखें वीडियो….




रायपुर। चक्का जाम में हजारों ट्रक की पहिया घंटों थम गई। संसदीय सचिव व विधायक विकास उपाध्याय की अगुवाई में आज महंगाई के विरोध में सांकेतिक चक्का जाम के दौरान टाटीबंध हाइवे में घंटों तक हजारों ट्रकों की पहिया थम गई। विकास उपाध्याय के साथ सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता संगठन द्वारा पूर्वनिर्धारित समयानुसार चक्का जाम कर महंगाई के विरोध में जबरदस्त नारेबाजी के साथ चक्का जाम किया। विकास उपाध्याय ने मोदी सरकार के खिलाफ महंगाई को लेकर चरणबद्ध तरीके से लगातार इस आंदोलन को जारी रखने का आव्हान किया है।
टाटीबंध के अलावे डीडी नगर, रिंग रोड को भी कुछ देर के लिए जाम किया गया। हालांकि कांग्रेस ने पहले ये आह्वान किया था कि सिर्फ 5 मिनट के लिए ही सड़क जाम किया जायेगा, लेकिन एक बार जाम हुआ तो फिर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने टाटीबंध इलाके में प्रदर्शन किया और सड़क पर बैठकर हाईवे को जाम कर दिया। इस दौरान कांग्रेस नेता दिलीप षाड़ंगी ने गाना गाकर महंगाई का विरोध किया। 900 रूपया सिलेंडर है, चुल्हा कैसे जलाये, जनता की चिंता नहीं, कैसे देश चलाये, कैसे देश चलाये गाने पर कांग्रेस नेताओं ने हनुमान चालीसा की तर्ज पर गीत गाया। कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने गाने पर सुर में सुर मिलाये।
देखें वीडियो