CG VIDEO: राम मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, CS और DGP ने CM से की मुलाकात, देखें वीडियो......

Chief Minister Vishnudev Sai reached Ram temple, CS and DGP met the CM, watch video

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित भगवान श्रीराम के मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान श्रीराम, माता जानकी हनुमान जी और शिवजी की पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ प्रदेश के चहंुमुखी विकास और प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से प्रदेश के मुख्य सचिव अमिताभ जैन और पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि भगवान श्री राम का आशीर्वाद इसी तरह हम सब पर बना रहे। छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों के समुचित विकास और छत्तीसगढ़ प्रदेश विकास के क्षेत्र में देश में अपना महत्वपूर्ण स्थान स्थापित करें, यही भगवान से हमारी कामना है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित भगवान श्रीराम के मंदिर...

Posted by Nayabharat.Live on Monday, 11 December 2023

IMG-20231211-WA0013 IMG-20231211-WA0014 IMG-20231211-WA0011 IMG-20231211-WA0010 IMG-20231211-WA0012 IMG-20231211-WA0015