CG - Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ा अपडेट, मार्च में इस तारीख को जारी होगी फाइनल सूची.....
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की महिलाओं को आर्थिक सम्बल प्रदान करने महतारी वंदन योजना शुरुआत की है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को 1000 रूपए प्रतिमाह दिया जाएगा। इस योजना के तहत दुर्ग जिले में 4,00,296 महिलाओं द्वारा आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया है।




रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की महिलाओं को आर्थिक सम्बल प्रदान करने महतारी वंदन योजना शुरुआत की है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को 1000 रूपए प्रतिमाह दिया जाएगा। इस योजना के तहत दुर्ग जिले में 4,00,296 महिलाओं द्वारा आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया है।
उपरोक्त समस्त आवेदन पत्रों के सत्यापन उपरान्त राज्य शासन द्वारा महिलाओं की अनन्तिम सूची जारी कर दी गई थी। यह सूची प्रत्येक ग्राम पंचायत तथा वार्डों/आंगनबाड़ी केन्द्रों में आम जनता के अवलोकन हेतु चस्पा की गई थी। उपरोक्त अंतिम सूची पर 25 फरवरी को संध्या 6 बजे तक दावा/आपत्तियां ली गई। दावा-आपत्तियों के निराकरण के उपरांत 1 मार्च को अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग से मिली जानकारी अनुसार दावा/आपत्ति प्रस्तुत करने हेतु राज्य शासन द्वारा ऑनलाईन एवं ऑफलाईन दोनों प्रकार की व्यवस्थाएं की गई थी। इन दावा/आपत्तियों का निराकरण ग्रामीण क्षेत्रों एवं नगरीय निकायों में पृथक-पृथक गठित आपत्ति निराकरण समिति द्वारा किया जाएगा।
ग्रामीण क्षेत्रों हेतु इस समिति में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, तहसीलदार/नायब तहसीलदार, परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास एवं नगरीय निकायों हेतु तहसीलदार, मुख्य नगर पालिका/पंचायत अधिकारी एवं परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग शामिल है। यह समिति योजना के प्रावधानों के अनुरूप प्राप्त दावा/आपत्तियों का विधिवत परीक्षण करते हुए 29 फरवरी 2024 तक उनका निराकरण करेगी।