CG- 12 को शो-कॉज: अस्पताल में डॉक्टर-स्टाफ नदारद.... निरीक्षण करने पहुंचे CMHO ने खुद किया मरीजों का इलाज.... 2 डॉक्टर सहित 12 को कारण बताओ नोटिस.... वेतन कटौती के भी निर्देश.....
Chhattisgarh Show-cause 12 Doctor-staff absent hospital CMHO inspect treated patients salary deduction




Chhattisgarh, Show cause notice to 12 including 2 doctors, instructions for salary deduction
बिलासपुर (Bilaspur) 28 अप्रैल 2022। नदारद 2 डॉक्टर सहित 12 को नोटिस जारी (Notice issued to 12 including 2 doctors) किया गया है। CMHO डॉ. प्रमोद महाजन ने 2 डॉक्टर सहित 12 स्टाफ को नोटिस देकर एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया गया है। CMHO डॉ. प्रमोद महाजन अपने साथ अन्य अधिकारियों को लेकर सुबह निरीक्षण पर निकल गए। डॉ. महाजन और उनकी टीम सुबह साढ़े 11 बजे स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। वहां तब तक डॉक्टर्स और स्टाफ कोई नहीं था। पूछताछ करने पर पता चला कि OPD सुबह 9 बजे खुल जाती है।
लेकिन, डॉक्टर और स्टाफ नहीं पहुंचते। इसके चलते मरीज उनके इंतजार में बैठे रहते हैं। डॉक्टर्स और स्टाफ के गायब रहने पर दर्जन भर से अधिक मरीज उनके आने का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान डॉ. महाजन ने खुद मरीजों से पूछताछ कर उनका इलाज शुरू कर दिया। उन्होंने मरीजों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश के साथ ही दवाइयां भी दी। सुबह साढ़े 11 बजे CMHO और स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल पहुंच गई। इस दौरान उनके निरीक्षण पर आने की खबर मिलते ही डॉक्टर्स और स्टाफ तक पहुंच गई।
जैसे ही खबर मिली कि CMHO दौरे पर हैं, तो दौड़ते भागते डॉक्टर्स और स्टाफ 12 बजे अस्पताल पहुंचे। सभी अलग-अलग बहाना बनाते रहे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रमोद महाजन ने विलंब से ड्यूटी पर पहुंचने वाले डॉ. अनिल कुमार, डॉ. पारूल जोगी, तापस विश्वास, ठाकुर प्रसाद मैत्री, कृष्ण कुमार भोई, राजेश साहू, रामायण प्रसाद साहू, एनएस भारद्वाज, संतोष प्रसाद, विनोदधर शर्मा, आईपी तिवारी, राकेश कुमार यादव को नोटिस थमाया और एक दिन की वेतन कटौती करने के निर्देश दिए हैं।