CG ब्रेकिंग: नशे में घर पहुंचे युवक को पत्नी और बेटी ने समझाया तो झगड़ने लगा... शराब पीने से मना किया तो 50 फीट ऊंचे 400 KV की हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ा युवक.... फिर जो हुआ....

CG ब्रेकिंग: नशे में घर पहुंचे युवक को पत्नी और बेटी ने समझाया तो झगड़ने लगा... शराब पीने से मना किया तो 50 फीट ऊंचे 400 KV की हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ा युवक.... फिर जो हुआ....


कोरबा। शराब के नशे में एक व्यक्ति बिजली के टावर पर चढ़ गया। केसला गांव निवासी मस्तराम शराब के नशे में झूमता हुआ घर पहुंचा। पत्नी और बेटी ने शराब पीने से मना किया तो मस्तराम 50 फीट ऊंचे बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। इसके बाद करीब आधे घंटे तक तमाशा चलता रहा। बड़ी मुश्किल से मौके पर पहुंची डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने मस्तराम को वापस नीचे उतारा। मस्तराम एक दिन पहले नशे में धुत होकर घर पहुंचा था। उसकी पत्नी और बेटी ने शराब पीने से मना किया। इतने में मस्तराम का नशे में उनसे विवाद हो गया। बात बढ़ी तो आत्महत्या की धमकी देते हुए मस्तराम घर से निकला और हाईटेंशन लाइन के टावर पर 50 फीट ऊपर जाकर बैठ गया।

 


मामला हरदीबाजार चौकी क्षेत्र के ग्राम केसला का है। स्थानीय निवासी मस्त राम कुर्रे नशे में धुत होकर घर पहुंचा। उसकी हालत देखकर पत्नी और बेटी ने आपत्ति जताई और समझाने का प्रयास किया। यह बात मस्त राम को इतनी बुरी लगी कि घर में विवाद होने लगा। बात बढ़ती गई और मस्त राम नशे की हालत में खुदकुशी करने की धमकी देते हुए घर से निकल गया। इस पर घर वाले भी उसके पीछे-पीछे भागे। इस बीच मस्त राम गांव के पास लगे 400 KV की HT लाइन टावर के पास पहुंच गया और ऊपर चढ़ना शुरू कर दिया। 

 

पुलिसकर्मी और चौकी प्रभारी ने मस्त राम को समझाया कि उसकी बात मान लेंगे। वह नीचे आ जाए। कोई उसे कुछ नहीं कहेगा। मस्त राम को उसकी बेटी और परिवार का भी वास्ता दिया गया। काफी मशक्कत के बाद मस्त राम ने पुलिस की बात मानी और करीब आधे घंटे बाद टावर से नीचे उतारा। करीब 50 फीट ऊंचाई पर जाकर बैठ गया था।