Chhattisgarh Sex Racket : राजधानी में सेक्स रैकेट का खुलासा, मानसिक रुप से कमजोर युवती से कराते थे जिस्मफरोशी का धंधा, 2 महिलाएं गिरफ्तार.....

राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। रायपुर में जिस्मफरोशी का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने देहव्यापार मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि लड़की से ये दोनों महिलाएं जिस्मफरोशी कराया करती थी।

Chhattisgarh Sex Racket : राजधानी में सेक्स रैकेट का खुलासा, मानसिक रुप से कमजोर युवती से कराते थे जिस्मफरोशी का धंधा, 2 महिलाएं गिरफ्तार.....
Chhattisgarh Sex Racket : राजधानी में सेक्स रैकेट का खुलासा, मानसिक रुप से कमजोर युवती से कराते थे जिस्मफरोशी का धंधा, 2 महिलाएं गिरफ्तार.....

रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। रायपुर में जिस्मफरोशी का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने देहव्यापार मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि लड़की से ये दोनों महिलाएं जिस्मफरोशी कराया करती थी। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक लड़की को महिलाएं खुद ही ग्राहकों के पास ले जाया करती थी।

ये पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जिस लड़की के जरिये सेक्स रैकेट का संचालन ये महिलाएं कर रही थी, वो मानसिक रुप से कमजोर बतायी जा रही है। पुलिस दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस को इस मामले में अन्य जानकारी भी मिल सकती है। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि महिलाएं नाबालिग को अलग-अलग जगह ले जाकर देह व्यापार कराती थी। आरोपियों के खिलाफ अपरहण, नाबालिग को देह व्यापार के लिए सप्लाई करने समेत पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।