बिग CG न्यूज: हादसों से दहला छत्तीसगढ़.... आज एक ही दिन में तीन अलग-अलग हादसों में 12 मौतें.... अब यहां मजदूरों से भरी पिकअप पेड़ से टकराई.... 3 महिलाओं की दर्दनाक मौत.... 15 से ज्यादा घायल…...

बिग CG न्यूज: हादसों से दहला छत्तीसगढ़.... आज एक ही दिन में तीन अलग-अलग हादसों में 12 मौतें....  अब यहां मजदूरों से भरी पिकअप पेड़ से टकराई.... 3 महिलाओं की दर्दनाक मौत.... 15 से ज्यादा घायल…...


राजनांदगांव। मजदूरों से भरी पिकअप पेड़ से जा टकराई। मामला राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र का है। इस हादसे में 3 महिलाओं की मौत हो गई। जबकि करीब 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। एबीस कंपनी अपने फैक्ट्री से मजदूरों को पिकअप में घर छोड़ने के लिए जा रहा था। पिकअप में महिला और पुरुष सहित 15 से 20 लोग सवार थे।

 

रायतापाली और अर्जुनी के बीच पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटना के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। हादसे में 3 महिलाओं की मौत हो गई है। जबकि 15 लोग घायल है। जिनमें से कुछ ही हालत गंभीर है। सभी को डोंगरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। उसके बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए शासकीय मेडिकल कॉलेज और सह जिला हॉस्पिटल बसंतपुर रेफर कर दिया गया है। सभी घायलों को अस्पताल में इलाज जारी है।

 

 

चलती कार पर पलटा धान से भरा ट्रक, दर्दनाक सड़क हादसे में 3 भाइयों की मौत


महासमुंद में सड़क हादसे में 3 भाइयों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई हैं। हादसा चलती कार पर धान से भरे ट्रक पलटने के कारण हुआ है। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और क्रेन से ट्रक को हटवाया। फिलहाल हादसे को लेकर अभी ज्यादा जानकारी नहीं आ सकी है। मामला महासमुंद जिले के तुमगांव क्षेत्र का है। 

 

जानकारी के मुताबिक, सिरपुर के पास खमतराई निवासी मदन लाल कंवर के चचेरे भाई प्रेम सिंह कंवर को किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया था। उसे दिखाने के लिए मदन अपने भाई गेंद लाल कंवर और गांव के ही विजय दीवान व देवसिंह दीवान के साथ महासमुंद अस्पताल आया था। उसे डॉक्टर को दिखाने के बाद सभी कार से घर लौट रहे थे। अभी वे गाड़ाघाट पुल के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया।

 

धान से लदा ट्रक कार पर गिरने के कारण वह बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें बैठे लोग अंदर ही फंस गए। हादसा होते देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद JCB बुलाकर बचाव कार्य शुरू किया गया। करीब एक घंटे कार सवार अंदर ही दबे रहे। ट्रक हटवा कर सभी को अस्पताल भिजवाया गया। वहां डॉक्टरों ने मदन, गेंद लाल और चचेरे भाई प्रेम सिंह को मृत घोषित कर दिया। सभी की उम्र 35 से 40 साल के बीच बताई जा रही है।

 

ट्रेन से कटकर मां और 5 बेटियों की मौत 

 

महासमुंद में ट्रेन से कटकर मां और 5 बेटियों की मौत हो गई। परिवार के मुखिया केजउ राम साहू ग्राम मुढ़ेना में राईस मिल में हमाली का काम करते हैं। केजउ राम साहू के नाम पर पौने दो एकड़ जमीन है। बीपीएल परिवार है। 26 क्विंटल धान इनके द्वारा बेचा गया है। बीती रात पारिवारिक कलह होने की जानकारी प्रारंभिक रूप से प्राप्त हुई है। इस संबंध में पुलिस द्वारा आगे जांच की जा रही है। पति से लड़ाई के बाद महिला अपनी बेटियों को लेकर घर से निकल गयी थी, सभी की लाश घर से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक पर पड़ी मिली है। शुरुआती जांच में ये बात सामने आयी है कि पति से शराब के नशे में विवाद होने के बाद महिला ने ये आत्मघाती कदम उठाया। 

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महासमुंद जिले के ईमलीभांठा नहर पुलिया के पास रेलवे पटरी से कटकर महिला और उनकी पांच बच्चियों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को इस पूरे घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला कलेक्टर ने घटना के संबंध में बताया है कि प्रारंभिक जांच में यह पाया गया है कि मृतक परिवार का स्वयं का मकान ग्राम बेमचा, जिला महासमुंद में है। 

 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने महासमुंद से लगे ग्राम बेमचा के एक महिला व उसकी पाँच पुत्रियों की आत्महत्या के मामले को अत्यंत हृदयविदारक बताते हुए शोकाकुल पति व परिजनों के प्रति अपनी गहन संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने प्रदेश सरकार से यह मांग की है कि इस मर्मांतक घटना की जांच कर संवेदनशील पहल करे। आगे ऐसी कोई पुनरावृत्ति नहीं हो इसलिए सामाजिक और शासकीय स्तर पर ठोस क़दम उठाए जाने की आवश्यकता है। विष्णुदेव साय ने मृतात्माओं की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना करते हुए अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।