CG VIDEO ब्रेकिंग: लड़कियों के दो गुट भिड़े.... बीच सड़क पर लड़कियों के बीच हुई महाभारत.... एक दूसरे को दीं गालियां.... जमकर चले लात-घूंसे.... सैंडल से भी पीटा.... देखें झगड़े का VIDEO......




रायपुर। युवतियों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। मारधाड़ एक्शन से भरपुर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लड़कियों का झुंड करीब 30 मिनट तक झगड़ता रहा। दोनों तरफ से घेरकर लड़कियों ने मारपीट की। एक दूसरे को गालियां दे रही थीं, बालों से पकड़कर पीट रही थीं, चेहरे पर बंधा स्कार्फ खींच रही थीं। सैंडल तो किसी ने हाथ में जूते पकड़ रखे थे। इसी से बातों-बातों में एक दूसरे को पीट रहीं थीं।
घटना का वीडियो कुछ स्थानीय लोगों ने बना लिया जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग हैरत से ये सब कुछ देख रहे थे और कह रहे थे की इन लड़कियों के बीच हमें नहीं पड़ना। जब स्थानीय व्यापारियों ने उन्हें रोका और डांटकर खदेड़ने की कोशिश की मगर इन छोरियों ने किसी की नहीं सुनी और एक दूसरे के कूटने में लगी रहीं। ये घटना सदर बाजार इलाके में हुई है। एक दूसरे पर हमला कर रहे थे और इन्हें किसी का खौफ नहीं था।
फव्वारा चौक के पास हुई इस मारपीट के पीछे असल वजह क्या थी और वो 6-7 लड़कियां थी कौन ये अब तक पता नहीं चल सका है। मामले में किसी तरह से पुलिस से शिकायत नहीं की गई है। लड़कियों का झुंड करीब 30 मिनट तक झगड़ता रहा। इसके बाद एक लड़का यहां पहुुंचा। वो इन लड़कियों का परिचित था। उसने झगड़ा शांत करवाया दो लड़कियों को अपने साथ स्कूटर पर बैठाकर ले गया और बाकि की गुस्सैल लड़कियां भी गालियां देते हुए लौट गईं। जैसे ही लड़कियों ने आपस में मारपीट और गाली-गलौज शुरू की।
देखें वीडियो